अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी'' के सेट पर लगी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2018 9:59 PM (IST)
विज्ञापन

सतारा : महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘ केसरी ‘ की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सतारा पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया तथा इस घटना में कोई घायल नहीं […]
विज्ञापन
सतारा : महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘ केसरी ‘ की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सतारा पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया तथा इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग सतारा के वाई तहसील के तहत पिम्पोड बुदरूक गांव में हो रही थी.
पुलिस ने बताया कि फिल्म में बम विस्फोट का एक दृश्य था. इस दृश्य को शूट करने के दौरान सेट के कुछ सामानों पर आग के गोले गिर गए, जिससे आग लग गई. उन्होंने बताया कि फिल्म की यूनिट अक्षय कुमार के साथ यहां फिल्म के क्लाइमेक्स और फिल्म के अंतिम दृश्यों की शूटिंग कर रही थी.
इस फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से धर्मा प्रोडक्शन , केप ऑफ गुड फिल्म्स एंड अजुर एंटरटेनमेंट कर रही है. इस फिल्म की कहानी 1897 के सारागढ़ी युद्ध से प्रेरित है. इस युद्ध में 21 सिखों की एक सेना ने 10,000 अफगानों के खिलाफ युद्ध किया था. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं और इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




