सोशल मीडिया पर छाईं दिव्यांका त्रिपाठी, बनाया ये रिकॉर्ड

नयी दिल्ली : अपनी मासूम सी अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी लोकप्रियता का डंका बजा दिया है. इंस्टाग्राम’ पर दिव्यांका के 70 लाख प्रशंसक (फोलाअर्स) हो गए हैं. वे टीवी की वह पहली फीमेल एक्ट्रेस हैं, जिसे इतने सारे लोग फॉलो […]
नयी दिल्ली : अपनी मासूम सी अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी लोकप्रियता का डंका बजा दिया है. इंस्टाग्राम’ पर दिव्यांका के 70 लाख प्रशंसक (फोलाअर्स) हो गए हैं. वे टीवी की वह पहली फीमेल एक्ट्रेस हैं, जिसे इतने सारे लोग फॉलो कर रहे हैं.
अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति एवं अभिनेता विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘#7मिलियन.’
https://www.instagram.com/p/BhJcUh3Hjbs/
दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में धारावाहिक ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से की थी लेकिन शो ज्यादा चर्चित नहीं हो पाया और शो खत्म होने बाद दिव्यांका को भी जैसे लोग भूल से गए, लेकिन वर्ष 2013 में शुरू हुए ‘ये है मोहब्बतें’ में मद्रासी इशिता के किरदार से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया.
दिव्यांका की बढ़ती लोकप्रियता का ही नतीजा है कि इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसकों की तादाद 70 लाख पर पहुंच गई है. दिव्यांका फिलहाल टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ईशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं. दिव्यांका ने अपनी क्यूट स्माइल और दमदार अदाकारी से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




