ePaper

‘बिग बॉस’ में हुई सपना चौधरी की इंट्री, कहा गंदगी मेरे कपड़े में नहीं, लोगों की ...

Updated at : 02 Oct 2017 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
‘बिग बॉस’ में हुई सपना चौधरी की इंट्री, कहा गंदगी मेरे कपड़े में नहीं, लोगों की ...

कल से कलर्स चैनल पर ‘बिग बॉस 11’ की धमाकेदार शुरुआत हो गयी. ‘बिग बॉस’ के प्रशंसक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. होस्ट को लेकर गॉसिप भी बहुत हुए लेकिन अंतत: होस्टिंग सलमान खान ही कर रहे हैं. इस बार ‘बिग बॉस 11’ में जिस कंटेस्टेंट पर सबकी नजर है वह […]

विज्ञापन

कल से कलर्स चैनल पर ‘बिग बॉस 11’ की धमाकेदार शुरुआत हो गयी. ‘बिग बॉस’ के प्रशंसक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. होस्ट को लेकर गॉसिप भी बहुत हुए लेकिन अंतत: होस्टिंग सलमान खान ही कर रहे हैं. इस बार ‘बिग बॉस 11’ में जिस कंटेस्टेंट पर सबकी नजर है वह है हरियाणा की मशहूर रागिनी सिंगर और डांसर सपना चौधरी.

सपना चौधरी के डांस और गाने के लोग इस कदर दीवाने हैं कि कई बार उनके कार्यक्रम में लाठीचार्ज तक करना पड़ा है. सपना विवादों में तब आयीं थीं, जब उन्होंने लोगों की टिप्पणियों से तंग आकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. एक गाने के कारण उनपर प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें उन्हें जमानत मिल चुका है. लेकिन अभी केस चल रहा है. उन्होंने अपने गाने में दलितों पर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद उनका विरोध होने लगा था.

KBC-9 : …जब अमिताभ की फिल्म के इस गाने को नहीं पहचान पायीं शिल्पा शेट्टी

वह काफी दिनों तक आईसीयू में रहीं थीं. कल ‘बिग बॉस’ के पहले शो में सपना चौधरी से सलमान ने जहर खाने का कारण भी पूछा था, इसपर सपना ने कहा कि उस वक्त जो कुछ हुआ था, वह उसे झेल नहीं सकीं थीं. सलवार कमीज पहनकर सलमान के साथ ठुमके लगाने के बाद सपना ने कहा कि वह इन्हीं कपड़ों में डांस करती हैं, गंदगी उनमें नहीं लोगों की नजर में है. सपना चौधरी का कहना है कि वह लगभग नौ साल की थीं, तभी से स्टेज शो कर रही हैं और इसी से उनका परिवार चल रहा है. सपना हमेशा एक ही तरह के सलवार कमीज पहनकर शो करती हैं.

#So_Sad : दोबारा जुड़वा बच्चों की मां बनी सेलिना जेटली ने खो दिया एक बेटा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola