सलमान खान को पसंद नहीं है ''बिग बॉस'' का ये नियम...!

Updated at : 28 Sep 2017 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान को पसंद नहीं है ''बिग बॉस'' का ये नियम...!

रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ की छोटे पर्दे पर दस्‍तक के लिए उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है. सलमान खान का यह शो 1 अक्‍टूबर से शुरू होने जा रहा है. धीरे-धीरे प्रतिभागियों के नाम सामने आ रहे हैं. हाल ही में शो को लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया गया था जिसमें शो के होस्‍ट […]

विज्ञापन

रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ की छोटे पर्दे पर दस्‍तक के लिए उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है. सलमान खान का यह शो 1 अक्‍टूबर से शुरू होने जा रहा है. धीरे-धीरे प्रतिभागियों के नाम सामने आ रहे हैं. हाल ही में शो को लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया गया था जिसमें शो के होस्‍ट सलमान ने मीडिया से बात की. जब उनसे पूछा गया कि वो शो के प्रतिभागियों से क्‍या उम्‍मीद करते हैं, तो उन्‍होंने कहा कि प्रतिभागी बदतमीजी न करें.

इसके बाद उन्‍होंने शो के नियम के बारे में बोलते हुए कहा कि, मुझे बसत एक ही चीज़ अच्‍छी नहीं लगती, जब पहले हफ्ते का एलिमिनेशन होता है क्‍योंकि तब तक सबलोग एकदूसरे को अच्‍छे से जान नहीं पाते हैं. ऐसे में मुझे लगता है इसके बारे में सोचना चाहिए. शो के कंटेस्‍टेंट के तौर पर ज्योति कुमार, शिवानी दुर्गा, सपना चौधरी और जुबैर खान के नाम सामने आ रहे हैं. जुबैर खान, दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के दामाद हैं.

बताया जा रहा है कि सलमान शो के एक एपिसोड को शूटिंग करने के लिए 11 करोड़ रुपये ले रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक एपीसोड के लिए इतना पैसे चार्ज करने वाले वो दुनिया के एकलौते एक्टर बन गये हैं. बता दें कि बिग बॉस का ण यह 11वां सीजन है. सलमान पिछले काफी समय से इस शो को होस्‍ट करते नजर आ रहे हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि इस बार शो में क्‍या नया धमाका होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola