ePaper

टीवी शो ''महाकाली'' के गगन कंग और अरिजीत सिंह की कार एक्सीडेंट में मौत

Updated at : 19 Aug 2017 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
टीवी शो ''महाकाली'' के गगन कंग और अरिजीत सिंह की कार एक्सीडेंट में मौत

टीवी शो ‘महाकाली : अंत ही आरंभ है’ केदो कलाकारों की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी.मृतकों के नाम गगन कंग और अरिजीत सिंह है. बताते चलें कि इस शो में गगन देवराज इंद्र की भूमिका में नजर आतेथे, जबकि अरिजीत नंदी की भूमिका निभाते थे. बताया जाता है कि शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर […]

विज्ञापन

टीवी शो ‘महाकाली : अंत ही आरंभ है’ केदो कलाकारों की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी.मृतकों के नाम गगन कंग और अरिजीत सिंह है. बताते चलें कि इस शो में गगन देवराज इंद्र की भूमिका में नजर आतेथे, जबकि अरिजीत नंदी की भूमिका निभाते थे.

बताया जाता है कि शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर इनकी फिएट लीनिया कार का एक कंटेनर से उस समय एक्सीडेंट हो गया,जब ये दोनों उमरगांव से शूटिंग करके मुंबई लौट रहे थे. एक्सीडेंट के बाद कार की हालत बहुत खराब थी.

इन दोनों कलाकारों के अलावा गगन के असिस्टेंट भी कार में मौजूद थे. तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी. तीनों शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे.

खबर है कि ये दोनों कलाकार शुक्रवार से लगातार शूट कर रहे थे और शनिवार की सुबह पैकअप करके मुंबई वापस लौटरहेथे.

एक्सीडेंट के वक्त कार गगन ड्राइव कर रहे थे. कार और कंटेनर की टक्करइतनी जोरदारथी कि कार के परखच्चे उड़ गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola