Supriya Sule Baramati Seat Result 2024: बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले आगे

Updated:
विज्ञापन

Supriya Sule

Supriya Sule Baramati Seat Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बारामती सीट पर ननद-भाभी के बीच मुकाबला हो रहा है.

विज्ञापन

Baramati Seat Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भारी मतों से आगे चल रही हैं. मौजूदा आंकड़ों के अनुसार सुले को कुल 624599 मत मिले हैं. वो अपनी भाभी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से 124211 वोट से आगे चल रही हैं.

2024 के लोकसभा चुनाव में ननद-भाभी के बीच सीधा मुकाबला

2024 का लोकसभा चुनाव बारामती में बेहद रोमांचक इस लिए हो गया था. क्योंकि एनसीपी के दो गुटों में बंटने के बाद यहां से शरद पवार गुट से सुप्रिया सुले और अजित पवार गुट से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार मैदान में हैं. सुले अजित पवार की चचेरी बहन हैं.

बारामती में 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

बारामती सीट से इस बार कुल 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिसमें एनसीपी से सुनेत्रा पवार मैदान में हैं. वहीं शरद पवार गुट से सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रही हैं. बीएसपी ने प्रियदर्शनी नंदकुमार कोकरे को अपना उम्मीदवार बनाया है. कुल 66 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें 48 का नामांकन पत्र स्वीकार किया गया, बाकी 10 का रिजेक्ट कर दिया गया. 8 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

बारामती सीट का इतिहास

1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव के दौरान बारामती सीट अस्तित्व में नहीं थी. 1957 में इसे लोकसभा क्षेत्र बनाया गया. यह पुणे में पड़ता है. यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है. 1957 में पहली बार केशवराव जेधे यहां से सांसद बने थे. केशवराव जेधे एक स्वतंत्रता सेनानी थे और कांग्रेस नेता थे. उसके बाद 1991 से लेकर अबतक इस सीट पर शरद पवार के सदस्य का कब्जा रहा है. 1991 में अजीत पवार जीते थे. उसके बाद 2004 तक शरद पवार यहां से जीतकर सांसद बने. 2009 से उनकी बेटी सुप्रिया सुले लगातार जीतकर संसद पहुंची हैं. 2019 में सुप्रिया सुले को कुल 686,714 मिले थे. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कंचन राहुल कूल को हराया था. बीजेपी उम्मीदवार को कुल 530,940 वोट मिले थे.

Also Read: Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: जालंधर से जीते कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola