ePaper

गिरिडीह लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: चंद्रप्रकाश चौधरी और जयराम महतो के समर्थक भिड़े, आजसू के कैंप में तोड़फोड़

Updated at : 04 Jun 2024 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

गिरिडीह लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही काउंटिंग के बीच आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और जयराम महतो के समर्थक मंगलवार को आपस में भिड़ गए. इस दौरान आजसू के कैंप में तोड़फोड़ की गयी.

विज्ञापन

बोकारो, मुकेश झा: गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के बीच आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थक और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थक मंगलवार को आपस में भिड़ गए. इस दौरान न सिर्फ जमकर नारेबाजी की गयी, बल्कि आजसू उम्मीदवार के कैंप में जमकर तोड़फोड़ कर दी गयी. इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पुलिस के मोर्चा संभालते ही स्थिति नियंत्रण में है.

नारेबाजी को लेकर आपस में भिड़े

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना हो रही है. इसी क्रम में गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए बोकारो में मतगणना हो रही है. इस बीच गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और जयराम महतो के समर्थक आपस में भीड़ गए. हंगामा होनेे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी है. कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी. बताया जा रहा है कि नारेबाजी को लेकर से एक दूसरे से भीड़ गए.

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव को लेकर मंगलवार को मतगणना हो रही है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच काउंटिंग जारी है. इस बीच दोपहर में चंद्रप्रकाश चौधरी व जयराम महतो के समर्थक आपस में भिड़ गए. सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने हंगामा होता देख मोर्चा संभाल लिया और स्थिति को काबू में किया.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

आजसू और जयराम महतो के समर्थकों में भिड़ंत हो गयी. पुलिस ने उग्र कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया. आंसू गैस के गोले छोड़े गए. बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए.

नारेबाजी को लेकर हुई है झड़प, कई कार्यकर्ता घायल

बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि अतिउत्साह में नारेबाजी की गई. इस कारण आपस में झड़प हुई है. आजसू और भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं. कई लोगों को चोट लगी है. एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हैं.

Also Read: गिरिडीह व धनबाद सीट के चुनाव रिजल्ट पर हैं बेरमोवासियों की निगाहें

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola