Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की तीसरी सूची जारी, 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. तीसरी सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है.
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 9 उम्मीदवारों की जो तीसरी सूची जारी है, उसमें पूर्व राज्यपाल तमिलसाई सौन्दर्यराजन को चेन्नई दक्षिण से उम्मीदवार बनाया. बीजेपी ने पहली सूची में 195 और दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी.
बीजेपी की तीसरी सूची इस प्रकार है
- चेन्नई दक्षिण- डॉ तमिलिसाई सौंदर्यराजन
- चेन्नई सेंट्रल- विनोज पी सेल्वम
- वेल्लोर- डॉ ए सी शनमुगम
- कृष्णागिरी – सी नरसिम्हन
- नीलगिरी (एससी) – डॉ एल मुरुगन
- कोयंबटूर – के अन्नामलाई
- पेरम्बलूर – टी आर परिवेन्धर
- Thoothukudi – नैनार नागेन्द्रन
- कन्याकुमारी – राधाकृष्णन
बीजेपी की दूसरी सूची में गड़करी, गोयल और खट्टर समेत 72 उम्मीदवार
बीजेपी ने 13 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 72 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत और बसवराज बोम्मई को उम्मीदवार बनाया.
नागपुर से चुनाव लड़ेंगे गडकरी
नितिन गड़करी एक बार फिर नागपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि पीयूष गोयल मुंबई (उत्तर) से पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे. मनोहर खट्टर को हरियाणा के करनाल से, बोम्मई को हावेरी से और रावत को पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की जगह हरिद्वार से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है. केंद्रीय मंत्री ठाकुर एक बार फिर हमीरपुर से, प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से, भगवंत खूबा महाराष्ट्र के बीदर और भारती प्रवीण पवार डिंडोरी से मैदान में होंगे. बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के दामाद सी एन मंजूनाथ को बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है जहां उनका मुकाबला कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश से होगा.
Also Read: कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, आनंद शर्मा ने जाति जनगणना पर नाराजगी जताई, खरगे को लिखा खत
बीजेपी ने कुल 276 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अबतक कुल 276 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस महीने की शुरुआत में बीजेपी 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. उसके बाद 13 मार्च को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई थी. मालूम हो लोकसभा चुनाव 2024 7 चरणों में होंगे. पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है. जबकि 7वें चरण के लिए मतदान 1 जून को कराए जाएंगे. परिणाम 4 जून को आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










