क्या लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद बिखर रहा I.N.D.I.A गठबंधन, कुरुक्षेत्र में हार का ठीकरा AAP ने कांग्रेस पर फोड़ा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Jun 2024 1:33 PM
Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party: कुरुक्षेत्र में मिली हार से आम आदमी पार्टी बौखला गई है. यहीं नहीं AAP ने हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ना शुरू कर दिया है. आन नेता अनुराग ढांडा ने कांग्रेस पर भीतर घात का आरोप लगाया है. इसके साथ ही आप ने संकेत दिया है कि वो विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के मूड में है.
Aam Aadmi Party: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच का समीकरण ठीक नहीं चल रहा है. कुरुक्षेत्र में अपने प्रत्याशी की हार से बौखलाई आम आदमी पार्टी ने हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी हार के लिए कांग्रेस पर भीतरघात का आरोप लगा रही है. पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने कुरुक्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी सुशील गुप्ता की हार को लेकर कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगा दिए है. हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
कांग्रेस को घेर रही है आम आदमी पार्टी
दरअसल 18वीं लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र में आप उम्मीदवार को खड़ा किया था. लेकिन आम आदमी पार्टी प्रत्याशी यहां से चुनाव हार गये. इस हार से आम आदमी पार्टी बौखला गई है. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि जिस विधानसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक हैं, वहां पर आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार हार जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह इत्तेफाक नहीं है.
विधानसभा की तैयारी में जुटा है AAP
लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अब आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में तेज कर दी है. साथ ही हार से बौखलाई AAP कांग्रेस पर निशाना साध रही है. गौरतलब है कि इससे पहले आम नेता गोपाल राय ने भी साफ कर दिया था कि लोकसभा चुनाव के लिए हमारा गठबंधन था लेकिन दिल्ली विधानसभा का चुनाव हम अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे. इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में भी पार्टी का अब यही रुख होगा, कहकर साफ कर दिया है कि फिलहाल आम आदमी पार्टी किसी के साथ गठबंधन करने के मूड में नहीं है.
कांग्रेस पर भीतरघात करने का आरोप
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए.उन्होंने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अशोक अरोड़ा पर भीतरघात का आरोप लगाया. उन्होंने साफ कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी चुनाव जीते. गौरतलब है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने चुनाव लड़ा था. खुद सीएम केजरीवाल ने उनके समर्थन में प्रचार किया था. इसके बाद भी वो चुनाव हार गये. अब आम आदमी पार्टी इस हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










