ePaper

Gujarat Polls: सरदार पटेल को लेकर गुजरात की सियासत में आया उबाल, अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

Updated at : 22 Nov 2022 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Polls: सरदार पटेल को लेकर गुजरात की सियासत में आया उबाल, अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

Gujarat Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरदार पटेल का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और विपक्षी पार्टी ने अब गुजरात चुनाव के मद्देनजर पटेल की तारीफ करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले सरदार वल्लभभाई पटेल को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरदार पटेल का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और विपक्षी पार्टी ने अब गुजरात चुनाव के मद्देनजर पटेल की तारीफ करना शुरू कर दिया है.

कांग्रेस अब कर रही है सरदार पटेल की तारीफ

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात में आणंद जिले के खम्भात में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार भी सादे तरीके से किया गया था. अमित शाह ने कहा कि मुझे हैरानी है कि कांग्रेस अब सरदार पटेल की तारीफ कर रही है. मैंने अपने बचपन से कभी किसी कांग्रेस नेता को पटेल के बारे में बात करते नहीं सुना. बल्कि, उन्होंने सरकार पटेल का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनका अंतिम संस्कार सादे तरीके से कर दिया गया ताकि उनकी याद में कोई स्मारक नहीं बनाना पड़े.

पीएम मोदी ने दी सरदार पटेल को वास्तविक श्रद्धांजलि

बता दें कि गुजरात में खम्भात और 92 अन्य विधानसभा सीटों के लिए मतदान विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 5 दिसंबर को होगा. अमित शाह ने कहा कि पटेल को वास्तविक श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने उनकी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनवाकर दी है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा स्मारक है.

कांग्रेस प्रत्याशी को दी चुनौती

अमित शाह ने खम्भात सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चिराग पटेल को चुनौती दी कि एक भी ऐसी तस्वीर दिखाएं, जिसमें वह स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दे रहे हों. केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि कोई कांग्रेस नेता केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर जाने का साहस नहीं करता, क्योंकि उसे टिकट नहीं मिलने का डर होता है. उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा तीन तलाक रोधी कानून का विरोध करने का भी आरोप लगाया.

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर वे इन चीजों का समर्थन करेंगे, तो उन्हें अपने वोट चले जाने का डर होगा. मुझे उम्मीद है कि आप समझ रहे होंगे कि मैं किन वोट की बात कर रहा हूं. लेकिन, उनका समय अब गया और प्रधानमंत्री मोदी का समय शुरू हो गया है. राहुल गांधी, अयोध्या का टिकट बुक कर लीजिए, क्योंकि एक जनवरी 2024 को वहां भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है.

Also Read: Gujarat Polls: ओवैसी का सवाल- BJP गुजरात में विकास का क्रेडिट ले सकती है, तो फिर मोरबी का जिम्मेदार कौन?

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola