ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज

Updated at : 03 Jun 2024 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2025

इस सप्ताह के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी इदाशिशा नोंगरांग हाल ही में पूर्वोत्तर के किस राज्य की पहली महिला पुलिस प्रमुख बनी हैं?
    (क) अरुणाचल प्रदेश
    (ख) नागालैंड
    (ग) मेघालय
    (घ) मणिपुर
  2. किस देश की पुरुष हॉकी टीम ने 30वीं सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी का खिताब जीता है?
    (क) जापान
    (ख) मलेशिया
    (ग) न्यूजीलैंड
    (घ) दक्षिण कोरिया
  3. हाल ही में करियर की सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग 24 पर पहुंची मनिका बत्रा किस खेल से जुड़ी हैं?
    (क) क्रिकेट
    (ख) हॉक
    (ग) बैडमिंटन
    (घ) टेबल टेनिस
  4. भारत ने किस देश को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता देने की घोषणा की है?
    (क) घाना
    (ख) केन्या
    (ग) रवांडा
    (घ) माली
  5. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 14 मई, 2024 को निम्न में से किस शहर में भीष्म पोर्टेबल क्यूब्स नामक पोर्टेबल अस्पताल का परीक्षण किया?
    (क) आगरा
    (ख) जयपुर
    (ग) लखनऊ
    (घ) नयी दिल्ली
  6. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने किस राज्य में बिजली आपूर्ति के आधुनिकीकरण के लिए 148.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है?
    (क) पंजाब
    (ख) सिक्किम
    (ग) उत्तराखंड
    (घ) राजस्थान
  7. किस देश में दुनिया के पहले हाई-स्पीड 6जी डिवाइस के प्रोटोटाइप का अनावरण किया गया है?
    (क) अमेरिका
    (ख) ऑस्ट्रेलिया
    (ग) चीन
    (घ) जापान
  8. मई की किस तारीख को हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है?
    (क) 21 मई
    (ख) 23 मई
    (ग) 25 मई
    (घ) 30 मई
  9. भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 19 मई को किस देश की युगल जोड़ी को हराकर थाईलैंड ओपन 2024 का पुरुष युगल खिताब जीता?
    (क) थाईलैंड
    (ख) चीन
    (ग) ताइवान
    (घ) सिंगापुर
  10. निम्न में से कौन सा देश हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का 99वां सदस्य बन गया है?
    (क) क्यूबा
    (ख) फ्रांस
    (ग) स्पेन
    (घ) इटली

सही जवाब
1 (ग), 2 (क), 3(घ), 4(ख), 5(क), 6(ख),7(घ), 8 (घ), 9(ख),10 (ग).

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola