WBCHSE 12th Result 2025: 7 मई को आ रहा है पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखने का आसान तरीका यहां

MSBSHSE 12th Results 2025 OUT Soon
WBCHSE 12th Result 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 7 मई 2025 को जारी करने जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर रोल नंबर से आसानी से चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के तुरंत बाद यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध होगा.
WBCHSE 12th Result 2025 in Hindi: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं के छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है. बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 7 मई 2025 को जारी किया जा रहा है. रिजल्ट की घोषणा कोलकाता के साल्ट लेक स्थित विद्यासागर भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके दोपहर 2 बजे से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे जिसके बारे में यहां बताया जा रहा है.
WBCHSE 12th Result 2025: कैसे चेक करें?
WBCHSE 12th Result 2025: कैसे चेक करें के बारे में यहां बताया गया है-
- सबसे पहले पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद “WBCHSE 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने रोल नंबर को सही-सही भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
- रिजल्ट देखने के बाद उसका एक स्क्रीनशॉट लें या फिर प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके.
यह भी पढ़ें- MBOSE Meghalaya Board 12th Result 2025: मेघायलय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 5 मई को, यहां सबसे पहले करें चेक
मार्कशीट और ओरिजिनल सर्टिफिकेट इस दिन (WBCHSE 12th Result 2025)
8 मई 2025 को सुबह 10 बजे से छात्रों की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट स्कूलों को वितरित किए जाएंगे. परिषद ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे उसी दिन छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्रदान करना सुनिश्चित करें. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की प्रक्रिया के लिए अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें- MP Board 12th Result Date 2025: जारी होने वाला है एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mpresults.nic.in पर सबसे पहले
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




