UPSC New Chairman: अजय कुमार बने यूपीएससी के नए चेयरमैन, अग्निवीर स्कीम लॉन्च में खास रोल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 May 2025 5:09 PM

विज्ञापन

UPSC New Chairman

UPSC New Chairman: सिविल सर्विस और एनडीए जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित करने वाले यूपीएससी को नया चेयरमैन मिल गया है. पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC का नया सचिव बनाया गया है. बता दें कि इनसे पहले प्रीति सूदन UPSC की चेयरमैन थीं.

विज्ञापन

UPSC New Chairman: पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC का नया सचिव बनाया गया है. इनसे पहले प्रीति सूदन UPSC की चेयरमैन थीं. सिविल सर्विस और एनडीए जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित करने वाले यूपीएससी को नया चेयरमैन मिल गया है. बता दें कि अजय कुमार का नाम देश के कई अहम फैसलों और नई नीतियों में शामिल है.

यूपीएससी के नए चेयरमैन के रूप में अजय कुमार का नाम सामने आया है. बुधवार 14 मई को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया. बता दें कि उनसे पहले प्रीति सूदन UPSC की चेयरमैन थीं. प्रीति सूदन का कार्यकाल 29 अप्रैल 2025 को खत्म हुआ.

UPSC New Chairman Profile: कौन हैं यूपीएससी के नए चेयरमैन?

यूपीएससी के नए चेयरमैन अजय कुमार 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वो केरल कैडर के आईएएस अधिकारी है. अजय कुमार ने रक्षा मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं. रक्षा मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम रक्षा सुधारों में भूमिका निभाई.

UPSC New Chairman Education: आईआईटी से की पढ़ाई

यूपीएससी के नए चेयरमैन अजय कुमार ने देश के टॉप कॉलेजों में शामिल IIT कानपुर से पढ़ाई की है. यहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री हासिल की. इसके बाद अप्‍लाइड इकोनॉमिक्‍स से मास्‍टर्स किया. यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा, USA से बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन में PhD पूरी की. भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियर्स एकेडमी के फेलो भी रह चुके हैं.

मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

वर्षसम्मान / उपलब्धि
2013इलेक्ट्रॉनिक्स लीडर ऑफ ईयर
2019नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से ऑनरेरी डॉक्टरेट
2019एशिया पोस्ट द्वारा टॉप 50 एग्जीक्यूटिव ब्यूरोक्रेट्स में चयन
2019IIT कानपुर से डिस्टिंग्विष्‍ट एलुमिनाई सम्मान
2021इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के फेलो चुने गए

यूपीएससी चेयरमैन के पद पर तैनात होते ही उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां मिलेंगी. मूलत: उनका काम सिविल सर्विस ऑफिसर जैसे IAS, IPS, IFS को अपॉइंट करना होता है. बता दें कि चेयरमैन यूपीएससी के 10 मेंबर्स की टीम को लीड करता है.

ये भी पढ़ें: CJI Salary: भारत के चीफ जस्टिस को मिलती है इतनी सैलरी, सरकारी सुविधाएं जानकर रह जाएंगे दंग!

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola