UPSC NDA-NA & CDS II 2026 : सेना में ऑफिसर बनने का बेहतरीन मौका
Published by : Prachi Khare Updated At : 28 May 2026 2:46 PM
UPSC NDA & NA (II) 2026
देश सेवा का जज्बा रखने वाले वे युवा जो भारतीय सेना में ऑफिसर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यूपीएससी ने एनडीए एवं एनए परीक्षा (II), 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जानें रिक्तियों की संख्या एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से...
UPSC NDA-NA & CDS (II) 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए) परीक्षा (II), 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. देश की सेवा करने और भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में ऑफिसर बनने का सपना देखने वाले अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है करियर की दिशा में आगे बढ़ने का.
कुल 394 पदों पर है आवेदन का मौका
आर्मी : 208 पद (महिलाओं के 10 पद)
नेवी : 42 पद (शामिल हैं महिलाओं के 5 पद)
एयर फोर्स : फ्लाइंग के 92 (महिलाओं के 2)
ग्राउंड ड्यूटी (टेक) के 18 (महिलाओं के 2)
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक) 10 (महिलाओं के 2)
नेवेल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) : 24 पद (महिलाओं के 3)
आवेदन के लिए योग्यता
आर्मी विंग के पदों के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष और एयरफोर्स, नेवी एवं एनए में 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है.
आयु सीमा : उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी, 2008 से पहले और 1 जनवरी, 2011 के बाद न हुआ हो.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों पर आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा. पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जो यूपीएसइ द्वारा 13 सितंबर, 2026 को आयोजित की जायेगी, जिसमें गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट के प्रश्न पूछे जायेंगे. दूसरा चरण एसएसबी इंटरव्यू का होगा. लिखित परीक्षा पास करनेवाले उम्मीदवारों को एसएसबी द्वारा आयोजित किये जानेवाले इंटेलिजेंस एवं पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा. इस चरण को पास करनेवाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट पास करना होगा.
इसे भी पढ़े : Group Discussion Skills : ग्रुप डिस्कशन में सफलता की करें तैयारी
सीडीएस के तहत 451 पदों पर मांगे गये आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (सीडीएस-II), 2026 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला, वायु सेना अकादमी हैदराबाद, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई में प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर सकेंगे.
पदों का विवरण : इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में 100 पद, इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में 26, एयर फोर्स एकेडमी, हैदराबाद में 32, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (मद्रास) में एएससी पुरुष के लिए 275 पद और महिला के लिए 18 पद हैं.
योग्यता : फ्लाइंग ब्रांच के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में तीन साल की स्नातक डिग्री या बीइ/ बीटेक और बारहवीं स्तर पर फिजिक्स और मैथमेटिक्स में प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में मैथ्स और फिजिक्स के साथ बारहवीं एवं 60 प्रतिशत अंकों में संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय ग्रेजुएशन/ इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) में एडमिनिस्ट्रेशन के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. कोर्स के अनुसार आयु सीमा, वैवाहिक स्थिति, शारीरिक मानक एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट में उपलब्ध नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
एनडीए-एनए एवं सीडीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.
अंतिम तिथि : 9 जून, 2026.
विवरण के लिए देखें : https://upsconline.nic.in/cetSchedule
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prachi Khare
Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










