UPSC NDA 1 Admit Card 2023: एनडीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Mar 2023 5:30 PM
UPSC NDA 1 Admit Card 2023: यूपीएससी एनडीए ए़डमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए, एनए परीक्षा (UPSC NDA, NA 1 Exam 2023 ) का एडमिट कार्ड आज यानी 24 मार्च को जारी कर दिया गया है.
UPSC NDA 1 admit card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSC NDA 1 admit card 2023: पदों का विवरण
एनडीए और एनए 1 परीक्षा 2023 के जरिए कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 208 नौसेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 42, वायु सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) 120, नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) 25 यूपीएससी 16 अप्रैल को एनडीए 1 परीक्षा 2023 आयोजित करेगा. जिसमें 151 वें कोर्स के लिए एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश और दो जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले 113 वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.
बता दें कि यूपीएससी एनडीए एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू की गई थी. 10 जनवरी 2023 आवेदन का आखिरी दिन था. इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा.
यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2023: ऐसे करें डाउनलोड
-
आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं
-
होमपेज पर, “ई-प्रवेश पत्र: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2023” पर क्लिक करें
-
अपने लॉगिन क्रेडेंशियल में कुंजी और लॉग इन करें
-
यूपीएससी एनडीए 1 प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










