ePaper

UPSC CSE Prelims Answer Key 2025: यूपीएससी सीएसई प्री आंसर-की upsc.gov.in पर कब? ऐसे करें चेक

Updated at : 26 May 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
UPSC CSE Prelims Answer Key 2025

UPSC CSE Prelims Answer Key 2025

UPSC CSE Prelims Answer Key 2025 का इंतजार लाखों छात्रों को है. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यह उत्तर कुंजी जून के पहले या दूसरे हफ्ते तक आ सकती है. इससे पहले कई कोचिंग संस्थान अनौपचारिक आंसर की जारी कर चुके हैं. छात्र आंसर-की देखकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कटऑफ पार करेंगे या नहीं.

विज्ञापन

UPSC CSE Prelims Answer Key 2025 in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 25 मई 2025 को पूरे भारत में यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims 2025) का आयोजन किया. लाखों उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लिया है. अब सभी की नजर UPSC Prelims 2025 की आंसर की (Answer Key) पर टिकी है. यहां आप UPSC CSE Prelims Answer Key 2025 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट विस्तार से देख सकते हैं.

UPSC CSE Prelims Answer Key 2025 कब आएगी?

UPSC की आधिकारिक आंसर की परीक्षा के लगभग 15-20 दिन बाद जारी की जाती है. यानी उम्मीद की जा रही है कि UPSC Prelims Answer Key 2025 जून के दूसरे सप्ताह तक upsc.gov.in पर उपलब्ध हो सकती है. इससे पहले, कई कोचिंग संस्थानों जैसे Vajiram & Ravi ने अपनी आंसर-की जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अनुमान लगा सकते हैं कि उन्होंने कितने अंक प्राप्त किए होंगे.

यह भी पढ़ें- General Knowledge: 90% प्रतिशत लोग नहीं जानते दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली पहली ‘आंख’, जानेंगे तो होगा गर्व!

CSAT और कटऑफ से जुड़ी जरूरी बातें

UPSC Prelims में दो पेपर होते हैं. CSAT में पास होने के लिए 33% अंक लाना अनिवार्य है. केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे जिन्होंने GS Paper 1 में निर्धारित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए हों और CSAT क्वालिफाई किया हो.

  • General Studies (GS Paper 1): मेरिट में शामिल होता है.
  • CSAT (Paper 2): केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है.

UPSC CSE Prelims Answer Key 2025: ऐसे चेक करें 

UPSC Answer Key 2025 (Official) चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • यूपीएससी की वेबसाइट पर जाएं: https://upsc.gov.in
  • होमपेज पर “Examinations” सेक्शन में जाएं.
  • “Answer Keys” लिंक पर क्लिक करें.
  • “Civil Services (Preliminary) Examination 2025” की उत्तर कुंजी पर क्लिक करें.
  • PDF फाइल डाउनलोड करें और अपने उत्तर मिलाएं.

यह भी पढ़ें- JEE Main Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर जारी, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

यह भी पढ़ें- UPSC CDS 2 Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, यहां देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola