UP Board Result 2025 OUT soon: पिछड़ गया यूपी बोर्ड, 54 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी करने में UPMSP फेल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Apr 2025 11:22 AM
HPBOSE 12th Result 2025
UP Board Result 2025 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने से पहले यूपी बोर्ड पर कई बड़े सवाल उठने लगे हैं. बता दें कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट को इस बार पिछड़ा हुआ बताया जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
UP Board Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे. छात्र अपनी मार्कशीट एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से चेक कर सकते हैं.
UP Board 2025 के 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 54,37,233 कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन किए थे. इनमें से 51,34,725 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए. सभी का रिजल्टा जारी होगा. ऐसे में आइए समझते हैं कि किन मामलों में यूपी बोर्ड पिछड़ गया है.
UP Board Result 2025: इस वजह से पिछड़ा यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होने वाला है. इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट के छात्रों को लंबा इतजार करना पड़ा है. हालांकि छात्रों का कहना है कि यूपी बोर्ड इस बार अपने ही वादे पर खरा नहीं उतरा. रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में यूपी बोर्ड पिछड़ गया है.
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: Click Here
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 54,37,233 कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन किए थे. इनमें से 51,34,725 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए. इस साल 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. इसके बावजूद कॉपी चेकिंग में काफी देर हुआ. यूपी बोर्ड रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले देर से जारी हो रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पा रहा है.
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आया?
| वर्ष | 10वीं रिजल्ट डेट | 12वीं रिजल्ट डेट |
|---|---|---|
| 2025 | 25 अप्रैल, 2025 | 25 अप्रैल, 2025 |
| 2024 | 24 अप्रैल, 2024 | 24 अप्रैल, 2024 |
| 2023 | 25 मई, 2023 | 25 मई, 2023 |
| 2022 | 29 अप्रैल, 2022 | 29 अप्रैल, 2022 |
| 2021 | 14 जुलाई, 2021 | 29 जुलाई, 2021 |
| 2020 | 4 जुलाई, 2020 | 27 जुलाई, 2020 |
यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










