UGC NET Result 2023: कब जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Updated:
विज्ञापन

UGC NET Result December 2023 Released Date LIVE: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए-NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का रिजल्ट एक बार फिर टल गया है. दरअसल, एनटीए ने रिजल्ट को स्थगित कर दिया है. बता दें कि रिजल्ट 17 जनवरी को जारी होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से जारी नहीं किया गया. एजेंसी ने पहले 10 जनवरी को और फिर 17 जनवरी को नतीजे घोषित करने की सूचना दी थी. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट्स देख सकते हैं.

विज्ञापन

UGC NET Result 2023 LIVE: अब किस दिन होगा रिजल्ट जारी

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट की नई तिथि को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. परीक्षार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखते रहें.

UGC NET Result 2023 LIVE: अब तक दो बार हो चुका है स्थगित

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम की घोषणा के कार्यक्रम को दूसरी बार स्थगित किया है. बता दें कि एजेंसी ने पहले 10 जनवरी को और फिर 17 जनवरी को नतीजे घोषित करने की सूचना दी थी.

UGC NET Result 2023 LIVE: एनटीए ने फिर किया यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट स्थगित

यूजीसी-नेट दिसंबर 2023 परिणाम की घोषणा को तकनीकी कारणों की वजह से स्थगित कर दिया है. एजेंसी द्वारा आज यानी 18 जनवरी 2024 को साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परिणाम 17 जनवरी को घोषित होने थे, लेकिन इन्हें अब बाद में घोषित किया जाएगा. कहा गया है कि उचित समय पर इसे वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा ugcnet.nta .ac.in

UGC NET December 2023 Result LIVE: इस लिंक से करें चेक 

ntaresults.nic.in

ugcnet.nta.ac.in

UGC NET December 2023 Result LIVE: रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम घोषित होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा.

इसके बाद आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा.

अब आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा.

जानकारी भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे.

UGC NET December 2023 Result LIVE: स्कोर कहां जांचें

यूजीसी नेट दिसंबर परिणाम 2023 को उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola