School Assembly News Headlines Today: सुबह की स्कूल असेंबली के लिए याद कर लें ये गरमा-गरम खबरें, टीचर्स कहेंगे वाह

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Nov 2025 7:04 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

School Assembly News Headlines Today: अगर आप भी स्कूल में पढ़ते हैं और शिक्षकों के बीच और क्लास के हीरो बनना चाहते हैं तो आज हम आपको देश और दुनिया की बड़ी खबरें बताएंगे. यहां देखें स्पोर्ट्स, देश और दुनिया की बड़ी खबरें.

विज्ञापन

School Assembly News Headlines Today: अगर आप भी स्कूल में पढ़ते हैं और शिक्षकों के बीच और क्लास के हीरो बनना चाहते हैं तो आज हम आपको देश और दुनिया की बड़ी खबरें बताएंगे. आज के समय में कई स्कूलों में असेंबली के समय ताजा न्यूज हेडलाइंस सुनाई जाती है. इससे बच्चों की जनरल नॉलेज अच्छी होती है. अगर आपको भी अपने स्कूल प्रेयर में बड़ी हेडलाइंस सुनानी है तो यहां देखें स्पोर्ट्स, देश और दुनिया की बड़ी खबरें.

School Assembly News Headlines Today: देश की बड़ी खबरें

  1. धर्मेंद्र को आखिरी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को आखिरी श्रद्धांजलि देने सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई सितारे पहुंचें.

  1. ध्वज फहराने को लेकर विवाद

PM मोदी के श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर धर्म ध्वज फहराने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “संविधान के अनुसार इस देश का कोई धर्म नहीं है, तो PM यह झंडा क्यों फहराना चाहते हैं? क्या वह मस्जिद, गुरुद्वारे या चर्च पर झंडा फहराएंगे?

School Assembly News Headlines Today: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. व्हाइट हाउस के पास फायरिंग 

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन क्षेत्र में बुधवार को कई लोगों को गोली मार दी गई. पुलिस ने पुष्टि की कि गोलीबारी व्हाइट हाउस के पास हुई और शहर की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है. 

  1. डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के G 20 में शामिल होने पर रोक लगाई है 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को अगले वर्ष फ्लोरिडा में उनके देश की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका कहीं भी सदस्यता के लिए ‘योग्य’ नहीं है.

School Assembly News Headlines Today: खेल जगत की बड़ी खबरें

  1. भारत दक्षिण अफ्रीका से हारा

गुवाहाटी में भारत दक्षिण अफ्रीका से हार गया. कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की गलतियों को स्वीकार किया और कहा कि भारत ने मैच के अहम मौकों को गंवा दिया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने हर मौके का पूरा फायदा उठाया.

2. महिला प्रीमियर लीग में बिकें 67 प्लेयर्स 

महिला प्रीमियर लीग 2026 संस्करण के लिए हुए ऑक्शन में कुल 67 प्लेयर्स बिकें हैं. इनमें 23 विदेशी प्लेयर्स भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines Today: याद करें ये टॉप 10 हेडलाइन, बन जाएंगे हीरो

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola