Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, 10 मिनट में कर लें याद
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Dec 2025 6:37 AM
स्कूल असेंबली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Today School Assembly News Headlines: अगर आपके भी स्कूल में असेंबली के दौरान दिन भर की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं तो ये खबर आपके काम की है. पुतिन और मोदी से लेकर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक, आइए जानते हैं आज की यानी कि 6 December 2025 की बड़ी खबरें
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान बच्चे देश विदेश की बड़ी खबरें सुनाते हैं. स्कूल में सिर्फ पढ़ाई नहीं कराई जाती है बल्कि बच्चों को हर तरह से सीखने का मौका मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं आज की यानी कि 6 दिसंबर 2025 की देश, दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
- भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलेगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी भी हासिल करने के करीब है. उन्होंने यह बात अहमदाबाद में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान कही.
- मोदी ने पुतिन को गीता भेंट की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर 2025 को भारत दौरे पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और पुतिन की मुलाकात ने दोनों देशों के दशकों पुराने रिश्तों को नई ऊर्जा दी है. इस मुलाकात का सबसे खास पल वह रहा जब पीएम मोदी ने पुतिन को हिंदू धर्म का पवित्र ग्रंथ ‘श्रीमद्भागवत गीता’ उपहार में दिया.
- रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने तोड़ा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. पहले ही दिन फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए और रणवीर की सुपरहिट फिल्म ‘पद्मावत’ को भी पीछे छोड़ दिया. इसी के साथ ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.
Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें
- पुतिन भारत के मुद्दे पर सीधे सामने आ गए
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बार भारत के मुद्दे पर सीधे सामने आ गए हैं. मामला है रूसी तेल और उस पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का. पुतिन ने स्पष्ट सवाल उठाया कि जब अमेरिका खुद रूस से न्यूक्लियर फ्यूल खरीद रहा है, तो भारत के रूसी तेल खरीदने पर रोक लगाने या उस पर भारी टैक्स लगाने का कोई तर्क कैसे बनता है?
2. रहस्यमय ट्राइमारन की तस्वीर दिखी
दुनिया ने पहली बार चीन की एक रहस्यमय ट्राइमारन यानी तीन पतवारों वाला जहाज की तस्वीर देखी है. इस तस्वीर में जहाज पानी में तैरता दिख रहा है.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की खबरें यहां देखें
- फखर जमान पर मैच फीस का 10% जुर्माना
पाकिस्तानी ओपनर फखर जमान पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है. आईसीसी ने उन्हें 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में आचार संहिता के लेवल-1 नियमों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया है.
2. सगाई टलने के बाद सोशल मीडिया पर पहली बार दिखीं स्मृति
टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ 23 नवंबर को होने वाली अपनी शादी के टलने के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. फैंस का ध्यान इस बात पर गया कि उनकी उंगली में सगाई की अंगूठी नहीं थी.
यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया में क्या हो रहा है? यहां देखें आज की बड़ी खबरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










