Today School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली में सुनाएं ये बड़ी खबरें, टीचर्स कहेंगे वाह
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Dec 2025 7:25 AM
स्कूल असेंबली
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान बच्चे देश-दुनिया की अहम खबरें सुनाते हैं. स्कूल सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों को हर दिशा में सीख देने का माध्यम भी है. ऐसे में कई स्कूलों में देश, विदेश और खेल की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. आइए, जानते हैं 9 दिसंबर 2025 की की देश, विदेश और खेल जगत की प्रमुख खबरें.
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान बच्चे देश-दुनिया की अहम खबरें सुनाते हैं. स्कूल सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों को हर दिशा में सीख देने का माध्यम भी है. ऐसे में कई स्कूलों में देश, विदेश और खेल की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. आइए, जानते हैं 9 दिसंबर 2025 की की देश, विदेश और खेल जगत की प्रमुख खबरें.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
- बाबरी मस्जिद निर्माण पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का सख्त बयान
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सोमवार (8 दिसंबर 2025) को कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि देश में बाबर के नाम पर किसी भी मस्जिद का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा. साथ ही कहा कि भारत का खाओगे, लेकिन गुण पाकिस्तान का गाओगे, यह बर्दाश्त नहीं होगा.
2. संसद में वंदे भारत पर बवाल
लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान, कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर कड़ी टिपण्णी दी. उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं, और सत्ता में मेरे साथी चुप हैं, क्योंकि अंदर ही अंदर उन्हें भी इस बात पर शर्म आ रही है.
Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें
- चीन और भारत के बीच दोस्ती
भारत और चीन के बीच करीब पांच साल से चल रही कड़वाहट अब कम होती दिख रही है. रिश्तों में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, पहले चीन के नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा बहाल किया गया था. अब भारत में मौजूद चीनी दूतावास ने एक और बड़ा अपडेट दिया है. चीनी राजदूत शू फ़ेईहोंग ने सोमवार को घोषणा की कि इस महीने से भारत में ऑनलाइन वीजा प्रणाली शुरू की जाएगी.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
- रोहित-कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर अश्विन का बड़ा बयान
रोहित-कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान सामने आया है. अश्विन ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी फॉर्म पर सवाल उठाना ही गलत है.
2. विराट कोहली वनडे सीरीज खत्म होने के बाद लंदन लौट गए
टीम इंडिया के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद लंदन लौट गए हैं. भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा थे.
यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, मिनटों में हो जाएगा याद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










