IAS शक्ति दुबे की UPSC मार्कशीट देखी क्या? टॉपर को इंटरव्यू में मिले 200 मार्क्स

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :19 Dec 2025 4:07 PM
विज्ञापन
UPSC Topper Marksheet

UPSC Topper Marksheet: IAS शक्ति दुबे (यह फोटो Instagram Profile: imshaktidubey1 से ली गई है)

UPSC Topper Marksheet: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने AIR 1 हासिल किया था. शक्ति दुबे की मार्कशीट युवाओं के बीच चर्चा का विषय है. उन्हें UPSC Interview में 200 मार्क्स मिले थे. आइए उनकी पूरी मार्कशीट देखते हैं.

विज्ञापन

UPSC Topper Marksheet: यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 की परीक्षा में रैंक 1 लाने वाली शक्ति दुबे की चर्चा हर तरफ होती है. शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा अपने 5वें प्रयास में क्रैक की थी. उनकी UPSC की मार्कशीट (UPSC Topper Marksheet) लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. उन्हें देश की सबसे कठिन परीक्षा में 1043 अंक प्राप्त हुए थे.

यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को जारी हुई था. रिजल्ट जारी होते ही रैंक 1 लाकर टॉप करने वाली IAS शक्ति दुबे का नाम हर तरफ छा गया. UPSC की तरफ से रिजल्ट जारी होने के कुछ समय के बाद ही पास होने वाले कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी किए गए.

UPSC Topper Marksheet: शक्ति दुबे की मार्कशीट

IAS शक्ति दुबे की UPSC Civil Services (Main) Examination 2024 की मार्कशीट सामने आ गई है. उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में सफलता शानदार मार्क्स के साथ हासिल कर ली है. Essay Paper में उन्हें 100 अंक मिले हैं. इसके बाद General Studies Paper-I में 112 अंक, General Studies Paper-II में 125 अंक, General Studies Paper-III में 86 अंक और General Studies Paper-IV में 141 अंक हासिल हुए हैं.

IAS Shakti Dubey ने शेयर की मार्कशीट

ऑप्शनल विषय के रूप में शक्ति दुबे ने Political Science and International Relations चुना था. इस विषय में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. Optional Paper-I में उन्होंने 132 अंक और Optional Paper-II में 147 अंक हासिल किए हैं. ऑप्शनल के ये अंक मेन्स के कुल स्कोर को मजबूत बनाने में अहम साबित हुए.

UPSC Interview में 200 मार्क्स

मेन्स और इंटरव्यू दोनों को जोड़कर शक्ति दुबे का Final Total 1043 अंक रहा है. लिखित परीक्षा यानी मेन्स में कुल मिलाकर शक्ति दुबे को 843 अंक मिले हैं. इसके बाद Personality Test यानी इंटरव्यू में उन्हें पूरे 200 में से 200 अंक दिए गए हैं, जो बहुत ही दुर्लभ और उल्लेखनीय माना जाता है.

यह भी पढ़ें: बिहार में यंग IAS कल्पना रावत की एंट्री, पति सूर्य प्रताप सिंह कैमूर में तैनात

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola