22 की उम्र में UPSC फतेह, श्रेया ने AIR 114 लाकर रचा इतिहास

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Mar 2026 6:42 PM

विज्ञापन

श्रेया गुप्ता (Image: Social Media)

Shreya Gupta Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करना आसान नहीं होता. लेकिन हरियाणा के पानीपत की रहने वाली श्रेया गुप्ता ने महज 22 साल की उम्र में यह बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.

विज्ञापन

Shreya Gupta Success Story: UPSC 2025 के रिजल्ट में श्रेया गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 114 हासिल की और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उनकी सफलता ने यह दिखा दिया कि सही दिशा में की गई मेहनत जल्दी भी रंग ला सकती है. हालांकि, उनको ये सफलता आसानी से नहीं मिली है. आइए श्रेया की जर्नी (Shreya Gupta Success Story) को करीब से देखते हैं.

Shreya Gupta Success Story: स्कूल से ही पढ़ाई में रही आगे

श्रेया गुप्ता का पढ़ाई में प्रदर्शन शुरू से ही शानदार रहा है. उन्होंने पानीपत के St. Mary’s Convent School से अपनी स्कूली पढ़ाई की. दसवीं में उन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, जबकि 12वीं में उनके 96.7 प्रतिशत नंबर आए.

इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित Lady Shri Ram College for Women से ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान वह हर विषय को गहराई से समझने की कोशिश करती थीं, जिससे उनकी बेसिक समझ मजबूत हुई.

10-12 घंटे पढ़ाई और परिवार का साथ

UPSC की तैयारी के दौरान श्रेया रोजाना करीब 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं. उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग ली, लेकिन सबसे ज्यादा भरोसा खुद की पढ़ाई और नोट्स पर रखा. तैयारी के समय उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली ताकि ध्यान पूरी तरह पढ़ाई पर रहे.

उनकी मां पूनम गुप्ता और पिता रमेश गुप्ता ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. परिवार के समर्थन ने उन्हें मुश्किल समय में भी आगे बढ़ने की ताकत दी. आज श्रेया गुप्ता की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत लगातार जारी रहे, तो कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है.

UPSC का सपना

श्रेया ने बताया कि उन्हें सिविल सेवा के बारे में पहली बार तब पता चला जब वह दसवीं कक्षा में पढ़ रही थीं. उनके पिता ने उन्हें इस परीक्षा के बारे में बताया था. तभी से उनके मन में इस परीक्षा को पास करने का सपना बनने लगा.

बाद में जब वह कॉलेज में पहुंचीं तो उन्होंने इस दिशा में गंभीरता से तैयारी शुरू कर दी. ग्रेजुएशन के अंतिम साल में उन्होंने UPSC की तैयारी पर पूरा फोकस करना शुरू किया और अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हो गईं.

ऐसे मिली सफलता

ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद श्रेया ने पहली बार UPSC परीक्षा दी. हालांकि उस प्रयास में वह प्रीलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर सकीं. यह उनके लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने इसे हार नहीं माना.

उन्होंने अपनी तैयारी का तरीका बदला और कमजोरियों पर काम करना शुरू किया. अगले एक साल तक उन्होंने लगातार मेहनत की और पढ़ाई को अपनी पहली प्राथमिकता बना लिया. उसी का नतीजा रहा कि दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 114वीं रैंक हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें: चौथे प्रयास में चमकी इशिता शर्मा, बैंक मैनेजर की बेटी को UPSC में AIR 26

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola