IAS बनना है तो अपनाएं ये आदतें, AIR 149 विष्णु प्रिया ने दिए खास टिप्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Mar 2026 2:28 PM
विष्णु प्रिया (PC-सोशल मीडिया)
Success Story: विष्णु प्रिया उन अभ्यर्थियों में से हैं, जिन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. उन्होंने अपनी डेली रूटीन और स्ट्रैटजी बताई है.
Success Story: UPSC CSE 2026 में AIR 149 हासिल करने वाली विष्णु प्रिया की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं. उन्होंने अपने पिता को देखकर सिविल सेवा में जाने का फैसला किया. उनके पिता इंडियन आर्मी में हैं और बचपन से ही उन्होंने पिता को देश और लोगों की सेवा करते हुए देखा है. यही वजह रही कि विष्णु प्रिया के मन में भी देश के लिए काम करने का जज्बा पैदा हुआ.
मास्टर्स के लास्ट ईयर में UPSC क्रैक करने का फैसला लिया
विष्णु प्रिया ने मैथ्स से UG और PG की पढ़ाई की है. विष्णु प्रिया ने अपने मास्टर्स के फाइनल ईयर के दौरान UPSC परीक्षा देने का फैसला लिया. उन्होंने बताया कि फिजिक्स और कोडिंग की पढ़ाई करते-करते उन्हें महसूस हुआ कि वे समाज से थोड़ा कट रही हैं. इसी एहसास ने उन्हें सिविल सेवा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता
विष्णु प्रिया ने बिना किसी खास कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की. वे रोजाना करीब 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं, जबकि मेंस परीक्षा के समय यह समय बढ़ाकर 11 घंटे कर देती थीं. उनकी तैयारी का फोकस पिछले सालों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट पर था. वे डेली प्रैक्टिस करती थीं, जिससे उनकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर हुई. इसके अलावा उन्होंने अपनी फिजिकल फिटनेस का भी खास ध्यान रखा, ताकि लंबे समय तक पढ़ाई के दौरान उनका फोकस बना रहे.
सफलता के लिए जरूरी गुण
विष्णु प्रिया के अनुसार, IAS या IPS बनने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कुछ जरूरी गुण भी होने चाहिए. जैसे अनुशासन, पढ़ने की आदत और देश के लिए क्लियर विजन. बिना इसके आप कितनी भी मेहनत कर लें, UPSC परीक्षा नहीं क्रैक कर पाएंगे.
असफल होने वालों को सलाह
उन्होंने यह भी कहा कि UPSC सिर्फ एक परीक्षा है. अगर इसमें सफलता न मिले तो निराश होने की जरूरत नहीं है. देश सेवा के लिए और भी कई रास्ते हैं, जिनके जरिए समाज के लिए काम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- कालीन नगरी की बेटी ने बुना UPSC का सपना, इफरा ने AIR 24 रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










