बचपन में शादी, 20 की उम्र में पिता, NEET में सफलता पाकर राजस्थान के इस बेटे ने रचा इतिहास

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Mar 2026 7:45 PM

विज्ञापन

Success Story: रामलाल भोई

Success Story: आज एक ऐसे नीट क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट की कहानी जानेंग, जिसने कई सारी चुनौतियों के बाद सफलता हासिल की. राजस्थान के रामलाल भोई की बचपन में ही शादी कर दी गई थी. घर वालों ने पढ़ाई छोड़ने का दबाव बनाया. फिर भी उन्होंने सफलता हासिल की.

विज्ञापन

Success Story: राजस्थान के रामलाल भोई ने कई सारी चुनौतियों के बाद नीट परीक्षा पास की. बाल विवाह के बाद उनके घर वालों ने पढ़ाई करने के लिए मना कर दिया था. लेकिन रामलाल के अंदर पढ़ाई को लेकर जुनून था. ऐसे में उन्होंने घर छोड़ दिया. नीट परीक्षा के पहले 4 अटेंप्ट में असफल हो गए. लेकिन हार नहीं मानी और आखिरकार सफलता हासिल कर ली.  

पढ़ाई के लिए छोड़ दिया घर 

रामलाल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं. उनके घर में पढ़ाई का मौहाल नहीं था. जब वे 11 साल के थे, तब उनकी शादी कर दी गई थी. घर वाले नहीं चाहते थे कि वे आगे पढ़ाई करें. ऐसे में रामलाल ने घर छोड़ दिया. 

पहले 3 अटेंप्ट सेल्फ स्टडी के दम पर दिया 

रामलाल ने 10वीं बोर्ड की पढ़ाई अपने गांव के सरकारी स्कूल से की. 10वीं में उन्होंने 74 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया था. इसके बाद 11वीं में रामलाल ने साइंस विषय लिया और NEET की तैयारी शुरू कर दी. पहले 3 अटेंप्ट में उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा जताया और खुद से पढ़ाई की. 

घर वालों ने बनाया प्रेशर 

बार-बार असफल होने के बाद घर वालों ने उन पर पढ़ाई छोड़ने का प्रेशर बनाया. घर वाले चाहते थे कि वे पढ़ाई छोड़कर घर के खर्च के लिए कुछ कमाना शुरू करें. हालांकि, उनके डेडिकेशन को देखकर घर वालों ने भी बाद में सपोर्ट किया और रामलाल भोई कोटा चले गए. 

चौथे प्रयास में पाई सफलता

कोटा में कोचिंग की पढ़ाई ने रामलाल भोई को मार्क्स इंप्रूव करने में मदद की. जहां वे अपने पिछले तीन अटेंप्ट में क्वालिफाइंग मार्क्स से बहुत पीछे थे. वहीं अपने चौथे प्रयास में 2023 में चौथे अटेंप्ट में उनका स्कोर 632 था. 2019 से 2023 तक, लंबे प्रयास और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार रामलाल ने वो हासिल कर लिया, जिसका वे सपना देखते थे. NEET UG की परीक्षा पास करते-करते, केवल 20 साल की उम्र में, रामलान भोई पति से पिता बन गए थे. लेकिन उन्होंने अपने सपनों को हासिल करने की जंग भी जीत ली.

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली में एडमिशन पाने का सपना, जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डिटेल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola