DU की गोल्ड मेडलिस्ट नवनीत कौर, UPSC में AIR 111 लाकर रचा इतिहास

Updated at : 07 Apr 2026 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
Navneet Kaur UPSC Topper

नवनीत कौर UPSC AIR 111 (social Media)

Navneet Kaur UPSC Topper: पंजाब के बठिंडा जिले की रहने वाली नवनीत ने यूपीएससी 2025 के एग्जाम में AIR 111 हासिल किया है. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है, वो दो बार गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं.

विज्ञापन

Navneet Kaur UPSC Topper: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता है. UPSC 2025 में AIR 111 लाने वाली नवनीत कौर की इस सफलता ने उनके परिवार का नाम रौशन कर दिया. उनकी यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सिविल सर्विस में जाने का सपना देखते हैं. आइए नवनीत कौर (Navneet Kaur UPSC Topper) की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Navneet Kaur UPSC Topper: कौन है नवनीत कौर? 

नवनीत कौर पंजाब के बठिंडा जिले की रहने वाली है. उनके पिता जसवंत सिंह और माता परमिंदर कौर दोनों ही सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं. नवनीत बचपन से ही IAS बनना चाहती थी. वो स्कूल में भी पढ़ाई में अच्छी रही हैं. 

कहां से की थी पढ़ाई? 

नवनीत कौर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं क्लास की पढ़ाई की है. उन्होनें आर्ट्स (12वीं) में 98.8% मार्क्स से टॉपर रही है. नवनीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश ऑनर्स किया. यहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला. इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में मास्टर की डिग्री पूरी की. नवनीत अपने मास्टर्स में भी गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं. अपने ग्रेजुएशन के दौरान से ही वे अपनी सिविल सर्विसेज की पढ़ाई पर फोकस हो गई थी. 

किस तरह की थी तैयारी?

नवनीत ने अपनी यूपीएससी की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाया और अपने समय को उपयोगी बनाया. वहीं करंट अफेयर्स और रोजाना चार से पांच न्यूज पेपर पढ़ने को भी रूटीन बनाया. 

नवनीत ने अपने तीसरे प्रयास में पाई सफलता 

नवनीत (Navneet Kaur UPSC Topper) ने अपने पहले के दो प्रयासों में प्रीलिम्स एग्जाम तक भी नहीं पहुंच सकी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लगातार मेहनत और धैर्य के साथ तैयारी जारी रखी और तीसरे अटेम्प्ट में UPSC 2025 में AIR 111 हासिल कर लिया. उनके रैंक के अनुसार उन्हें IAS सर्विस मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: 1018 मार्क्स के साथ UPSC में धमाका, अलीगढ़ की नैन्सी को AIR 34

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola