गिरिडीह के करण सेठ का कमाल, पहले प्रयास में UPSC फतेह

Updated at : 17 Mar 2026 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Karan Seth UPSC Success Story

करण सेठ UPSC AIR 333 (Image: Social Media)

Karan Seth UPSC Success Story: यूपीएससी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड के गिरीडीह जिले के करण सेठ ने UPSC 2025 में AIR 333 हासिल किया है. उन्होंने IIMC, दिल्ली से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में डिग्री भी हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को पास कर लिया.

विज्ञापन

Karan Seth UPSC Success Story: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है. इस बात को सच कर दिखाया है करण सेठ ने. लाखों कैंडिडेट्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाते हुए उन्होंने UPSC जैसी हार्ड एग्जाम को क्लियर कर लिया है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता सिर्फ उन्हीं को मिलती है जो डिसप्लिन और सही स्ट्रेटेजी के साथ लगातार प्रयास करते रहते हैं.

करण ने इस एग्जाम में AIR 333 हासिल कर साबित कर दिया. उनका यह सफर हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखता है. आइए करण सेठ की जर्नी (Karan Seth UPSC Success Story) को करीब से जानते हैं. 

Karan Seth UPSC Success Story: पिता बिजनेसमैन

करण सेठ झारखंड के गिरीडीह जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता रणजीत कुमार गुप्ता का बिजनेस है और उनकी माता का नाम सरिता गुप्ता है. वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार स्टूडेंट रहे हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग गिरीडीह से ही की है. 

कहां से की थी पढ़ाई? 

करण सेठ ने अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद हाइयर एजुकेशन में शामिल हो गए. उन्होंने IIMC (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन) दिल्ली से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में डिग्री भी हासिल की है. 

Iimc ने शेयर की पोस्ट

पहले ही प्रयास में मिली सफलता 

अपनी पढ़ाई पूरी करते ही उन्होंने (Karan Seth UPSC Success Story) यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के तैयारी में लग गए. करण सेठ  प्रिपरेशन के लिए दिल्ली चले गए. दिल्ली में उन्होंने पूरी लगन, मेहनत और डिसप्लिन के साथ तैयारी की. इसी मेहनत का नतीजा रहा कि वे अपने पहले प्रयास में ही UPSC 2025 में AIR 333 हासिल कर लिए. 

यह भी पढ़ें: IAS बनने की जिद, कई अटेम्प्ट के बाद प्रिया को मिली UPSC AIR 45

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola