IAS बनने की जिद, कई अटेम्प्ट के बाद प्रिया को मिली UPSC AIR 45

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
Priya Singh Chauhan AIR 45

प्रिया सिंह चौहान UPSC AIR 45 (Image: Social Media)

Priya Singh Chauhan AIR 45: यूपीएससी 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. काशीपुर की प्रिया सिंह चौहान ने UPSC 2025 में AIR 45 हासिल की है. उन्होंने अपनी स्कूलिंग बंदायू, उत्तर प्रदेश से की है. वे अभी दिल्ली के होम मिनिस्ट्री में अकाउंटेंट के पोस्ट पर काम कर रही है.

विज्ञापन

Priya Singh Chauhan AIR 45: कई बार जिंदगी में सफलता तुरंत नहीं मिलती, लेकिन लगातार प्रयास करने वाले लोग आखिरकार अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं. प्रिया सिंह चौहान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.  कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में  ऑल इंडिया रैंक (AIR) 45 हासिल कर देशभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई. आइए इनकी जर्नी (Priya Singh Chauhan AIR 45) को करीब से जानते हैं. 

Priya Singh Chauhan AIR 45: कौन है प्रिया सिंह चौहान? 

प्रिया सिंह चौहान उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली है. उनके पिता आरपीएस चौहान दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करते हैं. उनके भाई शांतनु सिंह चौहान एक रेडियोलॉजिस्ट हैं. उनका बचपन से ही IAS बनने का सपना था. वे हमेशा से ही पढ़ाई में काफी होनहार रही है. 

कहां से की थी पढ़ाई? 

प्रिया सिंह चौहान (Priya Singh Chauhan AIR 45) ने अपनी स्कूलिंग बंदायू, उत्तर प्रदेश से की है. बाद की पढ़ाई वे दिल्ली से पूरी की. इसके बाद उन्होंने हरियाणा के सोनीपत से कंप्यूटर साइंस में BTech किया. वे SSC CGL एग्जाम पास करके दिल्ली के होम मिनिस्ट्री में अकाउंटेंट के पोस्ट पर काम कर रही है. 

कई असफलताओं के बाद मिली सफलता 

प्रिया सिंह चौहान ने 2019 में  यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की थी. 2020 में उन्होंने पहली बार UPSC की परीक्षा दी, पर प्रीलिम्स क्लियर नहीं हो पाया था. कई बार वे Prelims एग्जाम में फेल हो गई. एक बार के अटेंप्ट में एक नंबर से भी कम मार्जिन से उनसे प्रीलिम्स एग्जाम नहीं निकल पाया था. फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने आखिरी प्रयास में प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों स्टेज को पास करते हुए AIR 45 हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें: डिप्टी डायरेक्टर की नौकरी के साथ UPSC फतेह, शुभम सिंह को मिला AIR 21

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola