Dentist से IPS बनीं, पंजाब की खूबसूरत बेटी, दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Sep 2025 3:08 PM

विज्ञापन

नवजोत सिमी (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

IPS Success Story: आज हम एक ऐसी आईपीएस की कहानी जानेंगे जिन्होंने हार नहीं मानी और अपने दूसरे प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली. हम बात कर रहे हैं नवजोत सिमी की जोकि 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

IPS Success Story: सफलता उन्हीं को मिलती है जो हार मानने के बजाय अपने लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत करते हैं. इसका जीता-जागता उदाहरण हैं बिहार कैडर की 2018 बैच की आईपीएस अफसर नवजोत सिमी. आज वे सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता और खूबसूरती की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उनकी सफलता की यात्रा उतनी ही प्रेरणादायक है. 

IPS Success Story: पंजाब से निकलीं और बनीं अफसर

नवजोत सिमी का जन्म और पालन-पोषण पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ठान लिया था कि वे सिविल सेवा में अपना करियर बनाएंगी.

UPSC की यात्रा

सिमी ने साल 2016 में पहली बार UPSC CSE परीक्षा दी, लेकिन असफल रहीं. हार मानने के बजाय उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और तैयारी को और मजबूत किया. नतीजा यह हुआ कि 2017 में अपने दूसरे ही प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली. इस बार उनकी ऑल इंडिया रैंक 735 आई और उन्हें IPS कैडर मिला. साल 2018 में वे बिहार कैडर में बतौर आईपीएस अफसर ज्वॉइन किया.

IPS Navjot Simi: प्रेरणा का स्रोत

नवजोत सिमी की कहानी यह साबित करती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की दिशा में पहला कदम होती है. उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम किया और दिखाया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं.

आज वे देश की उन महिलाओं में शुमार हैं, जो युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. उनकी कहानी बताती है कि पढ़ाई और करियर के साथ-साथ आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी उतनी ही जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Library बेचकर बीवी को पढ़ाया, दिल्ली पुलिस में नौकरी मिलते ही पत्नी हुई फरार 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola