UPSC में लगाई हैट्रिक, ईशानी इनकम टैक्स IRS से बनीं IPS
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Nov 2025 4:33 PM
Success Story: IPS Eshani Anand (Image: Social Media)
IPS Eshani Anand Success Story: ईशानी आनंद की कहानी उन युवाओं के लिए खास है जो UPSC जैसी कठिन परीक्षा के सामने टूट जाते हैं. बता दें कि उन्होंने यूपीएससी में हैट्रिक लगाई है. ईशानी ने यूपीएससी की परीक्षा लगातार तीन बार क्रैक करके इतिहास रच दिया है.
IPS Eshani Anand Success Story: ईशानी आनंद ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा लगातार तीन बार क्रैक की है. ईशानी आनंद की यह सफलता की कहानी (Success Story) किसी फिल्म से कम नहीं है. उनकी कहानी हमें यही सिखाती है कि गिरकर उठना ही असली जीत है. उन्होंने तीन बार लगातार UPSC की परीक्षा क्रैक की है. आइए उनकी सफलता के पीछे के संघर्ष को करीब से जानते हैं.
IPS Eshani Anand Success Story: कौन हैं ईशानी आनंद?
ईशानी आनंद हरियाणा में जन्मी और पिता की नौकरी की वजह से तमिलनाडु में पली-बढ़ी ईशानी हमेशा से तेज छात्रा रहीं. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में उन्होंने 9.67 CGPA जैसे शानदार अंक हासिल किए. उनके पास अच्छी नौकरी का ऑफर भी था.
कॉलेज के बाद CAT और IIFT जैसे बड़े एग्जाम भी उन्होंने आसानी से पास कर लिए थे. लेकिन ईशानी का मन सिर्फ एक ही चीज पर टिका था वो है UPSC. उन्होंने बाकी सभी रास्तों को छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी.
पहला कदम पहला झटका
साल 2020 में उनका पहला UPSC अटेम्प्ट था. उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं हुआ. एक मेधावी छात्रा के लिए यह बड़ा झटका था. मगर ईशानी ने हार मानने के बजाय अपनी तैयारी को नए तरीके से शुरू किया. उन्होंने फिर से खुद को तैयार किया और अगली बार पूरा फोकस रखा.
दूसरे प्रयास में फेल
साल 2021 में उन्होंने दूसरा अटेम्प्ट दिया. इस बार वे मेन्स तक पहुंच गईं, लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिली. किसी भी छात्र के लिए दो बार की असफलता हतोत्साहित कर देती है, लेकिन ईशानी ने इसे अपनी कहानी का अंत नहीं बनने दिया.
तीसरी बार में इनकम टैक्स IRS
साल 2022 में तीसरा अटेम्प्ट ईशानी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 291 रैंक हासिल की और इनकम टैक्स IRS कैडर मिला. यह बड़ी उपलब्धि थी. लेकिन उनका लक्ष्य इससे भी बड़ा था.
UPSC में हैट्रिक पूरी
साल 2023 में उन्होंने चौथा अटेम्प्ट दिया और इस बार कमाल कर दिया. 79 रैंक के साथ ईशानी ने IPS सर्विस हासिल की. IRS से IPS का यह सफर उनकी मेहनत, धैर्य और अटूट हिम्मत का सबसे बड़ा उदाहरण है. इसके बाद 2024 की यूपीएससी परीक्षा में भी उन्होंने 106 रैंक हासिल की है. उन्होंने UPSC में हैट्रिक लगा दी.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर की बेटी को 12वीं में 99.5%, रेलवे फोर्स में सेलेक्शन के बाद UPSC में गाड़ा झंड़ा, अदिति बनीं IFS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










