महंगे प्ले स्कूल नहीं, आंगनबाड़ी को चुना! जानिए कौन हैं चित्रकूट के DM

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Feb 2026 4:15 PM

विज्ञापन

IAS Pulkit Garg (क्रेडिट-सोशल मीडिया)

IAS Pulkit Garg Success Story: हाल ही में चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी का एडमिशन आंगनबाड़ी में कराया. अपने इस फैसले के बाद वे चर्चा में आ गए. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं IAS पुलकित गर्ग.

विज्ञापन

IAS Pulkit Garg: 2016 बैच के आईएएस अफसर पुलकित गर्ग की कहानी बड़ी दिलचस्प है. एक फिल्म को देखकर उन्हें IAS बनने की प्रेरणा मिली. पुलकित गर्ग की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सिविल सेवा में जाने का मन बना रहे हैं. हरियाणा के साधारण से परिवार से आने वाले पुलकित गर्ग ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC CSE में सफलता हासिल कर ली थी.

IIT Delhi से हुई है पढ़ाई

पुलकित गर्ग हरियाणा के रहने वाले हैं. उनके पिता हरियाणा ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं. पुलकित गर्ग की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है. उन्होंने IIT Delhi से साल 2014 में बीटेक किया है.

चक दे इंडिया मूवी से मिली प्रेरणा

पुलकित गर्ग को हमेशा से देश के लिए कुछ करना था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे 8वीं क्लास में थे तो उन्होंने चक दे इंडिया मूवी देखी थी. ये फिल्म देखने के बाद पुलकित ने तया किया कि वे देश की सेवा करने के लिए सिविल सेवा जैसा कोई करियर चुनेंगे.

दूसरे प्रयास में पाई सफलता

साल 2014 में उन्होंने यूपीएससी का पहला अटेंप्ट दिया. 2015 में उन्होंने UPSC CSE परीक्षा में सफलता हासिल की. उन्होंने AIR 27वीं रैंक हासिल की थी. सेलेक्शन के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश का कैडर मिला था.

कई महत्वपूर्ण पद पर दे चुके हैं सेवा

वर्तमान में वे चित्रकूट के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं. इसके पहले उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी है. सहायक मजिस्ट्रेट बुलंदशहर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बागपत, सीडीओ सिद्धार्थनगर, नगर आयुक्त झांसी के पद पर तैनात रह चुके हैं.

क्यों हो रहे हैं चित्रकूट के डीएम वायरल?

हाल ही में IAS पुलकित गर्ग चर्चा में तब आए जब उन्होंने अपनी बेटी का एडमिशन आंगनबाड़ी में कराया. उनके इस कदम की लोगों ने खूब प्रशंसा की. लोगों का कहना है कि इससे सरकारी स्कूलों की शिक्षा मजबूत होगी. इससे पहले भी वे कई बार चर्चा में आ चुके हैं. एक बार उन्होंने चित्रकूट के स्कूल में मीड डे मील में बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया था. लोग उनकी विनम्रता के फैन हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास! UGC NET में रैंक 2 लाकर हासिल किया JRF 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola