स्कूल में देखा IAS बनने का Dream, जानिए कौन हैं महेंद्रगढ़ की SDM कनिका

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Feb 2026 1:42 PM

विज्ञापन

IAS Kanika Goyal (PC- Social Media)

IAS Kanika Goyal: महेंद्रगढ़ की SDM उन चर्चित सिविल सर्वेंट में से हैं, जो अपने काम को लेकर चर्चा में रहते हैं. हमेशा से टॉपर रहीं कनिका गोयल ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC क्रैक कर लिया था.

विज्ञापन

IAS Kanika Goyal: जिस उम्र में बहुत से बच्चों को पता भी नहीं होता है कि लाइफ और करियर में क्या करना है, कनिका गोयल ने उसी उम्र में तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है. कनिका गोयल बचपन से ही पढ़ने में तेज थीं. कड़ी मेहनत और लगन के बाद भी वे पहली बार में UPSC की परीक्षा में असफल हो गईं. इस बात का उन्हें गहर धक्का लगा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने दूसरे ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली. 

12वीं में स्टेट टॉपर थीं 

कनिका हरियाणा के मॉडल टाउन की रहने वाली हैं. वे पढ़ाई में तेज और अनुशासित स्टूडेंट थीं. 10वीं कक्षा में उन्होंने 10 CGPA हासिल किया था. 12वीं में स्टेट टॉपर रही थीं. 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ाई करने का फैसला किया. यहां उन्होंने पॉलिटिक साइंस से ग्रेजुएशन किया. यूपीएससी सीएसई में भी कनिका गोयल ने ऑप्शनल में पॉलिटिक साइंस का सब्जेक्ट रखा था.

दूसरे प्रयास में चौंकाने वाली सफलता  

ग्रेजुएशन के पूरा होते ही कनिका गोयल UPSC CSE की तैयारी में जुट गईं. उन्होंने कड़ी मेहनत की. लेकिन उन्हें धक्का तब लगा, जब प्रीलिम्स का रिजल्ट आया और वे फेल हो गई थीं. इसे चुनौती की तरह लेकर कनिका ने फिर से तैयारी शुरू की और अपने दूसरे प्रयास में AIR 9वीं के साथ साल 2022 में सफलता हासिल कर ली. 

टॉप 10 में नाम देखकर हो गईं हैरान 

कनिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब रिजल्ट आया तो उन्हें टॉप 10 में अपना नाम देखकर विश्वास नहीं हो रहा था. उन्होंने तीन बार रिजल्ट चेक किया तब जाकर कंफर्म हुईं. 

कनिका गोयल की करंट पोस्टिंग कहां है? 

2023 बैच की IAS कनिका गोयल की करंट पोस्टिंग हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में है. वे यहां SDM के पद पर वर्किंग हैं. वे काम को लेकर चर्चा में रहती हैं. महेंद्रगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए उन्होंने खुद से ग्राउंड पर आकर आम जनता को जागरुक किया था. उन्होंने व्यापारियों, खरीदारों और अन्य लोगों से सरकार को सहयोग करने की अपील की थी. 

यह भी पढ़ें- विदेश की नौकरी छोड़कर IAS का सपना, जानिए कौन हैं दिव्या मित्तल 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola