नया स्कूल कैसे शुरू करें? देखें जरूरी लाइसेंस और सर्टिफिकेट्स

डॉक्यूमेंट की सांकेतिक फोटो (image- Canva)
School Mandatory License: इंडिया में स्कूल खोलने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि स्कूल खोलने के लिए आपको कुछ चीज़ो के लाइसेंस, सर्टिफिकेट या डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत होगी. आइए हम नीचे आर्टिकल में जानते है, की स्कूल शुरू करने के लिए किन जरूरी लाइसेंस और डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ती है.
School Mandatory License: अगर आप इंडिया में स्कूल शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. एक स्कूल खोलने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि स्कूल खोलने के लिए कई लाइसेंस, सर्टिफिकेट या डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत होगी. इन डॉक्यूमेंटेशन से स्कूल के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी.
Certificate of Registration for society: यह स्टेप करना होगा फॉलो
Hubco की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में स्कूल ट्रस्ट और सोसाइटी जैसी नॉन-प्रॉफिट संस्थाएं चलाती हैं, इसलिए सबसे पहले आपको भारत में सोसाइटी या ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करना होगा. ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन लोकल SDM ऑफिस जाकर मिल सकता है.
इसके अलावा भारत में स्कूल शुरू करने के लिए सोसाइटी रजिस्ट्रेशन और सेक्शन 8 कंपनी दोनों ही वैध और लोकप्रिय विकल्प हैं, जिन्हें गैर-लाभकारी (नॉन-प्रॉफिट) उद्देश्य के तहत स्थापित किया जाता है.
Essentiality of Certificate: यह डॉक्यूमेंट है जरूरी
इसेंसिएलिटी ऑफ सर्टिफिकेट्स (EC) डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) जारी करता है. EC एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जो किसी खास जोन में स्कूल की जरूरत को सर्टिफाई करता है. DoE उस एरिया को चेक करता है और देखता है कि क्या उस खास जोन में स्कूल की कोई डिमांड है और उसी हिसाब से लाइसेंस को फाइनल करता है.
ये भी पढ़ें: अब स्कूलों व कोचिंग संस्थानों को भी प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस जरूरी
Certificate of Recognition: कौन जारी करता है यह सर्टिफिकेट?
सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन उस इलाके की म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन जारी करती है. यह उस खास राज्य या इलाके में स्कूल को मान्यता दिलाने के लिए जारी किया गया सर्टिफिकेट होता है. यह उस खास इलाके में स्कूल के होने, कानूनी होने या वैलिडिटी के बारे में बताता है.
Upgradation Certificate: स्कूल को अपग्रेड करना है, तो जान लें
स्कूल को प्राइमरी से सेकेंडरी या सेकेंडरी से हायर लेवल पर अपग्रेड करने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) एक सर्टिफिकेट जारी करता है, जिसे सर्टिफिकेट ऑफ अपग्रेडेशन कहते है. उदाहरण के लिए एक व्यक्ति ने झारखंड में एक प्री-नर्सरी स्कूल खोला है. उसके बाद, वह अपने स्कूल को प्री-नर्सरी से प्राइमरी स्कूल में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो उस व्यक्ति को DoE से अपग्रेडेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होगी.
School Building Site Plan: साइट प्लान की डिटेल जरूरी
स्कूल खोलने के लिए बिल्डिंग का साइट प्लान (Site Plan) किसी रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट (Architect) या टाउन प्लानर से ड्राफ्ट करवाना होता है. इसके बाद स्थानीय नगरपालिका, नगर निगम या डेवलपमेंट अथॉरिटी से अप्रूव कराना पड़ता है. इसके अलावा सरकारी नियमों के मुताबिक, सभी स्कूलों के लिए बिल्डिंग फिटनेस सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
बिल्डिंग फिटनेस सर्टिफिकेट के तहत बिल्डिंग ठीक से बनी हो. हर क्लासरूम में सही जगह और वेंटिलेशन हो या फायर सेफ्टी वगैरह समेत सही सेफ्टी इक्विपमेंट लगाए गए हों, यह सभी जानकारी होती है.
Water Testing Report: यह रिपोर्ट है जरूरी
स्कूल के लिए वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट मुख्य रूप से सरकारी जल बोर्ड, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED), नगर निगम या NABL से मान्यता प्राप्त प्राइवेट लैबोरेट्रीज द्वारा जारी की जाती है. भारत में स्कूलों की सुरक्षा और मान्यता के लिए पानी की शुद्धता का सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होता है.
Land permission Required: किराए की जमीन पर स्कूल खोल रहे है, जान लें
अगर आप किराए की जमीन पर स्कूल खोल रहे है तो, जमीन मालिक या मकान मालिक का साइन किया हुआ एक सर्टिफिकेट स्कूल को देना होगा. इसमें लिखा होगा कि जमीन स्कूल के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत है, किसी और काम के लिए नहीं.
यह सभी लाइसेंस नए स्कूल के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हैं. हालांकि असल में कुछ और भी रजिस्ट्रेशन और डाक्यूमेंट्स की जरूरत हो सकती हैं. इसलिए, इस बारे में सम्बंधित विभाग से अच्छी तरह से जानकारी लेने के बाद अगला कदम रखे.
ये भी पढ़ें: School Education News : राज्य के 5,879 स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया कल से शुरू, 20 मार्च तक करना होगा पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










