School Assembly News Headlines Today: संसद में SIR से लेकर रांची Dhoni Land के वायरल होने तक, आज स्कूल में सुनाएं ये बड़ी खबरें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Dec 2025 7:27 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

School Assembly News Headlines Today: आज स्कूल असेंबली में आप देश विदेश की मजेदार खबरें सुना सकते हैं. रांची में मैच, संसद में SIR की बात उठने के अलावा भी आज कई ऐसी खबरें हैं, जो आपका जानना जरूरी है. आइए, देखें देश, विदेश और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें.

विज्ञापन

School Assembly News Headlines Today: कई स्कूलों में सुबह की असेंबली के दौरान छात्रों को देश-दुनिया की ताजा खबरें सुनाई जाती हैं. इससे स्टूडेंट सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से अपडेट रहते हैं. साथ ही इस एक्टिविटी से बच्चों में और जानने की उत्सुकता पैदा होती है. किताबों के ज्ञान के साथ-साथ छात्रों के लिए जरूरी है कि वे अपने आसपास, राज्य, देश और दुनिया में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी रखें. ऐसे में आइए जानते हैं आज की (1 December 2025) देश और दुनिया की बड़ी खबरें.

School Assembly News Headlines Today: देश की बड़ी खबरें

  1. अशनूर कौर को बिग बॉस से निकाला गया

बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) को घर से बेघर कर दिया गया जबकि उनके वोट सबसे कम नहीं थे. लेकिन एक नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें निकाल दिया गया.

2. SSC CPO सिटी स्लिप जारी

एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की गई है. परीक्षा 9 दिसंबर 2025 को होगी.

3. कांग्रेस SIR के मुद्दे पर सरकार से सवाल करेगी

देश की संसद में 1 दिसंबर 2025 से शीतकालीन सत्र शुरू होने वाली है. कांग्रेस की ओर से इसमें SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा.

School Assembly News Headlines Today: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. चक्रवात दितवाह ने मचाई तबाही

चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में मचाई तबाही, जिसमें अब तक 200 से अधिक की मौत और 218 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. पड़ोसी देश की हैसियत से भारत ने NDRF की टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए लगा दिया है.

2. पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने एक कथित भारतीय नागरिक को हिरासत में लेने का दावा किया है. वह कथित तौर पर अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया था. यह मामला अब इसलिए सुर्खियों में है, क्योंकि उसे पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के 100 दिनों से अधिक समय तक अपनी हिरासत में रखा और बाद में पुलिस को सौंप दिया.

School Assembly News Headlines Today: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

  1. साउथ अफ्रीका के साथ मैच में भारत टॉस हार गया

रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत टॉस हार गया.

2. रवि शास्त्री ने का Dhoni Land कॉमेंट वायरस

भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं खेल कमेंटेटर रवि शास्त्री ने रांची में हो रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान लोकल दर्शकों का दिल जीतने के लिए धोनी का नाम लिया. शास्त्री ने कहा कि टॉस के समय शास्त्री ने रांची की धरती को धोनी लैंड कहकर संबोधित किया और फैंस ने खूब तालियां बजाईं.

3. जमशेदपुर में मैराथन

जमशेदपुर के जेआरडी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बिष्टुपुर में रविवार को मैराथ आयोजित किया गया. 21, 10 और पांच किलोमीटर के साथ ही दो किलोमीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें- पटना के 5 सबसे महंगे स्कूल, फीस देने में परेशान हो जाते हैं माता-पिता

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola