Scholarship : मेधावी छात्र एवं पेशेवरों के लिए है स्मार्टर इंडिया लॉजिकल रीजनिंग एंड एप्टीट्यूड स्कॉलरशिप 2026

scholarship
आप अपनी लॉजिकल रीजनिंग एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहते हैं! लॉजिकल रीजनिंग ऑनलाइन भारतीय नागरिकों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है…
Scholarship : स्मार्टर इंडिया लॉजिकल रीजानिग एड एप्टीट्यूड स्कॉलरशिप 2026, लॉजिकल रीजनिंग ऑनलाइन की ओर से भारतीय नागरिकों को दिया जानेवाला एक अवसर है. यह पहल इंटर्नशिप और विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाओं के लिए लॉजिकल रीजनिंग, एनालिसिस एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बढ़ाने के साथ पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है.
आप कर सकते हैं आवेदन
किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स आदि) के छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. कामकाजी पेशेवर भी आवेदन के पात्र हैं. आवेदन करनेवाले अभ्यर्थी की आयु 13 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : SSB recruitment 2026 : दसवीं पास युवाओं के लिए कांस्टेबल बनने का मौका
स्कॉलरशिप के तहत मिलेंगे ये लाभ
- स्कॉलरशिप के लिए प्रथम श्रेणी पर चयनित अभ्यर्थी को 1,00,000 रुपये एवं अमेरिका की एक करियर एक्सपोजर विजिट का लाभ प्राप्त होगा.
- द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रत्येक अभ्यर्थी को 50,000 रुपये अंतरराष्ट्रीय सिफारिश पत्र के साथ एक वर्चुअल यूएस मिनी-प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर प्रदान किया जायेगा.
- अन्य 20 प्रतिभागियों को 10,000 रुपये दिये जायेंगे. शीर्ष 50 फाइनलिस्ट को साक्षात्कार, प्रमाणपत्र और एक डायरेक्टरी लिस्टिंग दी जायेगी.
- राउंड-2 के प्रतिभागियों को राउंड पूरा करने का प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा.
चयन प्रक्रिया
इस स्कॉलरशिप के लिए चयन पूरी तरह से ऑनलाइन चरणों के माध्यम से होगा, जिसमें ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट व इंटरव्यू शामिल है.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 10 अप्रैल, 2026.
विस्तार से जानने के लिए देखें : www. b4s.in/awsar/LROS1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










