पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
WB 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी WBBSE कल 8 मई 2026 को माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे.
WB 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था. इस बार राज्यभर में कुल 2,682 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा में करीब 9.71 लाख छात्र शामिल हुए. सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा भी कई ऑप्शन दिए गए हैं.
इन वेबसाइट्स पर मिलेगा WB 10th Result
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker पर भी मार्कशीट देखने की सुविधा मिलेगी. छात्र digilocker.gov.in वेबसाइट या DigiLocker App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे.
ऐसे चेक करें WB 10th Result 2026
- सबसे पहले wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in वेबसाइट खोलें.
- होम पेज पर WB Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
DigiLocker पर मिलेगी मार्कशीट
अगर वेबसाइट स्लो चल रही हो तो छात्र DigiLocker का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करना आसान रहेगा. इसके लिए छात्रों को DigiLocker App या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. वहां बोर्ड और परीक्षा का चयन करके मार्कशीट देखी जा सकेगी.

साल 2026 की माध्यमिक परीक्षा में 9.71 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया. इनमें करीब 5.44 लाख छात्राएं और लगभग 4.26 लाख छात्र शामिल रहे. हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी देखने को मिली. बोर्ड की ओर से एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार का भी रजिस्ट्रेशन किया गया.
यह भी पढ़ें: धनबाद की राशिदा को झारखंड बोर्ड 12वीं में Rank 1, देखें मार्कशीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










