UPSSSC PET Result 2025 को लेकर परेशान हुए परीक्षार्थी, वेबसाइट पर दिखा No Records
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Dec 2025 10:42 AM
UPSSSC PET रिजल्ट अपडेट
UPSSSC PET Result 2025: एक तरफ सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि ऑफिशियल वेबसाइट नहीं खुल रही है. आइए, जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.
UPSSSC PET Result 2025: एक तरफ सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर ऑफिशियल वेबसाइट ही ठप है. वेबसाइट के नहीं खुलने के कारण कैंडिडेट्स काफी परेशान हैं. सोशल मीडिया पर कई कैंडिडेट्स ने इसकी शिकायत भी की है. वहीं एक यूजर ने पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है.
X पर यूजर ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा, “UPSSSC PET रिजल्ट को लेकर परेशान साथी ध्यान दें. Result किसी का भी Show नहीं हो रहा है इस समय Invalid रजिस्ट्रेशन No या No Records Found Show हो रहा है. आज दोपहर या शाम तक ऑफिशियल परिणाम जारी होगा,और नोटिस भी आएगा, तब आप लोग अपना PET का रिजल्ट देख सकते हैं.”
कहां और कैसे चेक करें UPSSSC PET Result?
UPSSSC PET Result 2025 चेक करने के लिए UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है upsssc.gov.in.
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov पर जाएं.
- यहां होमपेज पर “UPSSSC PET Result 2025 / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें.
- नया लॉगिन पेज खुलेगा.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, और यदि जरूरी हो, जेंडर व कैप्चा डालें.
- सबमिट करेंऔर अपना रिजल्ट देखें.
- इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी PET परीक्षा का रिजल्ट upsssc.gov.in पर, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










