जल्द जारी हो सकता CDS परीक्षा का रिजल्ट, upsc.gov.in पर करें डाउनलोड 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Oct 2025 1:43 PM

विज्ञापन

UPSC CDS II रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

UPSC CDS II Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जल्द ही कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS-II) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस भर्ती के जरिए करीब 453 पदों पर नियुक्ति होगी. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आइए, जानते हैं कहां से और कैसे CDS -II परीक्षा का रिजल्ट देखा जाए.

विज्ञापन

UPSC CDS II Result Update: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जल्द ही कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS-II) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. इस भर्ती के जरिए करीब 453 पदों पर नियुक्ति होगी. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आइए, जानते हैं कहां से और कैसे CDS -II परीक्षा का रिजल्ट देखा जाए.

UPSC CDS II Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?

देशभर में कई परीक्षा केंद्रों पर UPSC के द्वारा सीडीएस-II परीक्षा (UPSC CDS II Exam Date) का आयोजन 14 सितंबर 2025 को किया गया था. वहीं अब रिजल्ट का इंतजार है.

What is UPSC CDS II selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया?

सीडीएस परीक्षा के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के फेज से गुजरना होगा.

  • लिखित परीक्षा
  • एसएसबी इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

How to Download UPSC CDS II Result: कैसे देखें रिजल्ट?

UPSC CDS रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से देख सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in.
  • इसके बाद UPSC CDS (II) 2025 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर UPSC CDS II रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी.
  • इस पीडीएफ में अपना रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड कर लें.
  • रिजल्ट का एक फोटोकॉपी निकाल लें.

यह भी पढ़ें- बिहार में नौकरी की बहार! जेल वार्डर के पद पर निकली शानदार Vacancy, देखें डिटेल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola