ePaper

TN 12th HSE +2 Result आउट, यहां जानें मार्क्स चेक करने के अलग-अलग तरीके

Updated at : 06 May 2024 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
tn class 12th result 2024 out

tn class 12th result 2024 out

tn class 12th result 2024 out: तमिलनाडु स्कूल शिक्षा बोर्ड आज, 6 मई, 2024 को टीएन एचएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 घोषित कर दिया.

विज्ञापन

TN 12th HSE +2 Result: तमिलनाडु कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) तमिलनाडु ने आज, 6 मई को सुबह 9:30 बजे एचएसई (+2) या कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए. छात्र अब TN 12वीं परिणाम 2024 tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर देख सकते हैं.

TN 12th HSE +2 Result: 2400 से अधिक स्कूलों का परिणाम 100% रहा

टीएन 12वीं एचएसई परिणाम 2024 लाइव: कुल 2478 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है, जिसका अर्थ है कि उन स्कूलों के सभी उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है. इनमें से 397 सरकारी स्कूल हैं.

TN 12th HSE +2 result 2024 आज होगा आउट, लॉग इन करने में हो दिक्कत, तो ,करें ये काम

ISC ICSE 10th 12th Result 2024 आज होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर

CBSE Board 12th Result 2024 जल्द हो सकते हैं घोषित, देखें अपडेट

TNDGE HSE +2 परिणाम पर एक नजर

उपस्थित हुए: 7,60,606 उम्मीदवार

उत्तीर्ण: 7,19,196

उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.56%

महिला अभ्यर्थी उत्तीर्ण: 3,93,890 (96.44%)

पुरुष अभ्यर्थी उत्तीर्ण: 3,25,305(92.37%)

थर्ड जेंडर अभ्यर्थी उत्तीर्ण: 1 (100%).

TN 12th HSE +2 Result: ये डिटेल होंगे शामिल

छात्र का नाम
बोर्ड का नाम
परिणाम का नाम
पंजीकरण संख्या
विषयवार आंतरिक अंक
विषयवार सिद्धांत अंक
विषयवार प्रैक्टिकल अंक
विषयवार योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
टीएन 12वीं परिणाम 2024 स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)

TN 12th HSE +2 Result: मार्क्स चेक करने के अलग-अलग तरीके

ऑफिशियल वेबसाइट के मध्यम से: टीएन एचएसई +2 परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर छात्र अपने अंक देख सकते हैं.

एसएमएस के माध्यम से: व्यक्तिगत उम्मीदवारों के परिणाम सभी पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे.

स्कूलों में: छात्र अपने परिणामों के बारे में जानने के लिए अपने स्कूलों में भी जा सकते हैं.

TN 12th HSE +2 Result: ऐसे देखें रिजल्ट

टीएन वेबसाइट की आधिकारिक साइट tnresults.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर उपलब्ध टीएन प्लस टू 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.

आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola