ePaper

RSSB JTA Answer Key 2025: राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट फाइनल आंसर की जारी, ऐसे Check करें

Updated at : 17 Sep 2025 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
CG Vyapam Answer Key 2025

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (CG Vyapam Answer Key 2025)

RSSB JTA Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) भर्ती परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से बिना लॉगिन के पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए 2200 पद भरे जाएंगे. परिणाम अब इसी फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित होगा.

विज्ञापन

RSSB JTA Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) डायरेक्ट भर्ती परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 2200 पदों को भरा जाएगा. यहां आप RSSB JTA Answer Key 2025 चेक करने के स्टेप्स जानें.

कहां से डाउनलोड करें फाइनल आंसर की?

फाइनल आंसर की को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी लॉगिन आईडी या पासवर्ड की आवश्यकता नहीं है. यह पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसे सीधे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

RSSB JTA Answer Key 2025: परीक्षा और आंसर की शेड्यूल

  • परीक्षा तिथि: 18 मई 2024
  • प्रोविजनल आंसर की जारी: 25 जून 2024
  • ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख: 27 जून 2024
  • फाइनल आंसर की जारी: सितंबर 2025
  • प्रोविजनल आंसर की पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं. उन पर विचार करने के बाद अब बोर्ड ने फाइनल आंसर की प्रकाशित कर दी है.

RSSB JTA Answer Key 2025: परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट की परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे गए थे.
  • कुल अंक: 400
  • प्रत्येक सही उत्तर: 2 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर: 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग
  • आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने संभावित अंक की गणना कर सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि वे चयन की दौड़ में कहां खड़े हैं.

RSSB JTA Answer Key 2025: फाइनल आंसर के बाद क्या?

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. इसी आधार पर बोर्ड परिणाम तैयार करेगा. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान कर अंतिम स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.

RSSB JTA Answer Key 2025: भर्ती से जुड़ी जानकारी

यह भर्ती 2200 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) पदों को भरने के लिए आयोजित की गई है. परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- AYUSH UG Counselling 2025: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन शुरू, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर को

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola