राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटिनी का मिलेगा मौका, ऐसे करें अप्लाई

Updated at : 31 Mar 2026 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
RBSE 12th Scrutiny 2026

सांकेतिक फोटो (Freepik)

RBSE 12th Scrutiny 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. जो स्टूडेंट अपने मार्क्स को लेकर संतुष्ट नहीं है, वे स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर सकेंगे. जानें आवेदन कैसे करें.

विज्ञापन

RBSE 12th Scrutiny 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानि 31 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है. रिजल्ट आने के बाद कई स्टूडेंट्स को अपने मार्क्स को लेकर संतुष्टि नहीं होती है.  कभी-कभी ऐसा लगता है कि मेहनत के अनुसार नंबर नहीं मिले हैं या कॉपी की जांच में कोई गलती हो गई हो. ऐसे में राजस्थान बोर्ड छात्रों को स्क्रूटिनी (RBSE 12th Scrutiny 2026) का ऑप्शन देती है, जिसके माध्यम से आंसर शीट की दोबारा जांच करवाई जा सकती है. इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. 

स्क्रूटिनी क्या होती है?

स्क्रूटिनी का मतलब है आंसर शीट को दोबारा चेक किया जाता है. इसमें यह देखा जाता है कि कहीं किसी क्वेश्चन के मार्क्स जोड़ने में गलती तो नहीं हुई, कोई आंसर छूट तो नहीं गया. साथ ही मार्क्स सही तरीके से रजिस्टर किए गए हैं या नहीं. 

स्क्रूटिनी के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जो छात्र अपने किसी एक या अधिक विषय के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट को निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन करना होता है, जो आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद तक खुली रहती है. 

अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

स्क्रूटिनी (RBSE 12th Scrutiny 2026) के लिए आवेदन करते समय इन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है, जैसे 

  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • फी पेमेंट रिसिप्ट 
  • रिलेटेड सब्जेक्ट का डिस्क्रिप्शन

RBSE 12th Scrutiny 2026: स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर स्क्रूटिनी/रीचेकिंग लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स रजिस्टर करें. 
  • जिस सब्जेक्ट के लिए स्क्रूटिनी करवानी है, उसे सिलेक्ट करें. 
  • एप्लीकेशन फीस को अनलाइन जमा करें. 
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसे डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट घोषित, 93.64% स्टूडेंट्स हुए पास

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola