बिहार बोर्ड का टूटा रिकॉर्ड! राजस्थान ने सिर्फ 24 दिन में जारी किया Board Result

Published by :Ravi Mallick
Published at :24 Mar 2026 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Board Result 2026 Record

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट पर सांकेतिक फोटो

Rajasthan Board Result 2026: बोर्ड रिजल्ट के मामले में हर साल एक दिलचस्प रेस देखने को मिलती है. कौन सा बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करेगा और किसका सिस्टम सबसे तेज है. इस बार भी यही मुकाबला देखने को मिला. बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर खुद को सबसे तेज बताकर रिकॉर्ड का दावा किया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद राजस्थान बोर्ड ने ऐसा कारनामा कर दिया कि बिहार बोर्ड का रिकॉर्ड धड़ाम हो गया.

विज्ञापन

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 24 मार्च 2026 को जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने महज 24 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिया है. दरअसल, राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चली थीं. ऐसे में सिर्फ 24 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करके राजस्थान बोर्ड ने नया रिकॉर्ड बना दिया है.

बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया गया. बोर्ड रिजल्ट जारी करते समय बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे पहले रिजल्ट जारी करके रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि, बिहार बोर्ड का सबसे तेज रिजल्ट तैयार करने के रिकॉर्ड को राजस्थान बोर्ड ने तोड़ दिया है.

Board Result जारी करने की रेस

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक चली थीं. BSEB अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड ने 25 दिनों में रिजल्ट तैयार कर लिया था. इसके बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन और मार्कशीट तैयार करने में ज्यादा समय लगा.

बिहार बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड भले ही कायम रखा हो लेकिन सबसे तेज रिजल्ट तैयार करने का रिकॉर्ड टूट गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE ने 24 मार्च 2026 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.

RBSE 10th Result 2026 Declared

राजस्थान बोर्ड ने इस बार टेक्नोलॉजी और बेहतर प्लानिंग का इस्तेमाल किया, जिससे कॉपी चेकिंग और रिजल्ट प्रोसेसिंग का काम काफी तेजी से पूरा हो गया. यही वजह रही कि महज 24 दिनों में रिजल्ट तैयार कर लिया गया.

कैसा रहा Rajasthan Board 10वीं का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड 10वीं में कुल 94.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 94.20 फीसदी रहा है. वहीं, लड़कों का रिजल्ट 93.63 प्रतिशत देखा गया है. पिछले साल की तुलना में इस साल पास प्रतिशत में 1.17 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में पाएं मार्कशीट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन