ePaper

ICSE Board Result 2025: आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां सबसे पहले देखें

Updated at : 03 Apr 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
ICSE Board Result 2025

ICSE Board Result 2025

ICSE Board Result 2025: CISCE जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org पर 2025 के लिए ICSE और ISC परिणाम घोषित करेगा. पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है. रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

ICSE, ISC Board Exam Results 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षा परिणाम जारी करेगा. छात्र अपने स्कोरकार्ड उपलब्ध होने के बाद results.cisce.org पर देख सकेंगे. अपने स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपनी आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड की जरूरत होगी. 

सीआईएससीई 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? (ICSE Board Result 2025)

पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है. 2024 में नतीजे 6 मई को घोषित किए गए और 2023 में 14 मई को घोषित किए गए. इस साल ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी 2025 को शुरू हुईं और 27 मार्च, 2025 को समाप्त हुईं. ISC कक्षा 12 की परीक्षाएँ 13 फरवरी, 2025 को शुरू हुईं और 5 अप्रैल, 2025 को समाप्त होंगी.

यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख

ICSE Board Result 2025 कैसे चेक करें?

आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम चे करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं
  • रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और संबंधित परिणाम लिंक चुनें
  • कोर्स कोड को ICSE/ISC के रूप में चुनें
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें, जैसे-आईडी नंबर, जन्म तिथि
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

2024 में आईसीएसई रिजल्ट ऐसा था (ICSE Board Result)

पिछले साल आईसीएसई परीक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसमें लड़कियों की पासिंग प्रतिशत 99.65% था जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 99.31% था. 2024 में CISCE कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 2,43,617 छात्र उपस्थित हुए और इनमें से 2,42,328 छात्र उत्तीर्ण हुए थे.

यह भी पढ़ें- UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: आ गई डेट! अप्रैल में इस दिन आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola