ePaper

ICAI CA Result 2025 OUT: ICAI CA परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

Updated at : 04 Mar 2025 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
ICAI CA Result 2025 OUT

आईसीएआई सीए रिजल्ट 2025 जारी

ICAI CA Result 2025 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गया है. उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

ICAI CA Result 2025 OUT: जो भी अभ्यर्थी इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो उनका इंतजार खत्म हो गया है, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जनवरी 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाओं के नतीजे आज यानी 4 मार्च 2025 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थी अब ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

ICAI CA Result 2025 OUT: परीक्षा विवरण

  • सीए इंटर जनवरी परीक्षा: ग्रुप I के लिए सीए इंटर जनवरी 2025 परीक्षा 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी. जिसमें दोनों ग्रुप के सभी पेपर संबंधित दिनों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित किए गए थे.
  • सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा: फाउंडेशन कोर्स परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी. पेपर I और II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित किए गए थे, जबकि पेपर III और IV दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए गए थे.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

ICAI CA Result 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन करके अपने स्कोरकार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले, उम्मीदवार ICAI रिजल्ट वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
2. दूसरे चरण में, ICAI CA इंटर या फाउंडेशन जनवरी रिजल्ट 2025 लिंक खोलें.
3. तीसरे चरण में, निर्दिष्ट फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
4. चौथे चरण में, उम्मीदवार विवरण सबमिट करें.
5. अंतिम चरण में, आपका परिणाम प्रदर्शित होगा, जिसे आप भविष्य के संदर्भ के लिए देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola