HPBOSE 12th Result 2026 Out: 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी, 92.20% छात्र हुए पास
HPBOSE 12वीं रिजल्ट
HPBOSE 12th Result 2026 Out: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. बोर्ड ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है.
HPBOSE 12th Result 2026 Out: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालना होगा.
92.20% छात्र हुए सफल
इस साल बोर्ड ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत की जानकारी भी जारी की गई है. इस वर्ष कुल 92.20% छात्र पास हुए. परीक्षा में शामिल 81,109 छात्रों में से 74,637 सफल रहे, जबकि 3,071 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है.
HPBOSE 12th Result 2026 Out: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट जेंडर वाइज
| श्रेणी | कुल छात्र | पास छात्र |
|---|---|---|
| छात्राएं | 40,281 | 37,749 |
| छात्र | 40,828 | 36,888 |
HPBOSE 12th Result 2026 Toppers: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के टॉपर्स
- अंशित कुमार – 99.2%- आर्ट्स स्ट्रीम
- साइला कश्यप -99% – साइंस स्ट्रीम
- यशस्वी चौहान -98.2%-कॉमर्स स्ट्रीम
कैसे चेक करें HPBOSE 12th Result?
- सबसे पहले hpbose.org वेबसाइट पर जाएं
- HPBOSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
कब हुई थी परीक्षा?
इस साल हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. इस साल कुल 81,417 उम्मीदवार में से 308 छात्र अनुपस्थित रहे. परीक्षा में 81,109 छात्र शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें- GSEB Board 12 Result 2026 Out: 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी, 84.65 हुईं पास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










