ePaper

UPSC NDA Result 2025: एनडीए रिजल्ट कैसे देखें? मेरिट लिस्ट ऐसे करें Check, ये हैं आसान Steps

Updated at : 27 Sep 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC NDA Result 2025

UPSC NDA Result 2025 चेक करने की सांकेतिक तस्वीर (AI)

UPSC NDA Result 2025 जल्द जारी होगा. NDA 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in से रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. PDF डाउनलोड करना आसान है. उम्मीदवार रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड के साथ लॉगिन कर अपने चयन की स्थिति चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC NDA Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा-II 2025 का रिजल्ट जारी होगा. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची देख सकेंगे. यहां आप UPSC NDA Result 2025 चेक करने के बारे में डिटेल देखें.

UPSC NDA Result 2025 कहां देख सकते हैं?

UPSC NDA 2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा. आयोग शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ के रूप में अपलोड करेगा, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे. इस सूची में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे.

कैसे डाउनलोड करें UPSC NDA 2 Merit List PDF?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UPSC NDA Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- SSC CPO Recruitment 2025: 3073 सब-इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्ती, 16 अक्टूबर तक आवेदन, देखें पूरी डिटेल

UPSC NDA Result 2025: आगे का प्रोसेस

UPSC NDA 2 रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह इंटरव्यू दो चरणों में आयोजित होता है –

  • स्टेज 1: Officer Intelligence Rating (OIR) टेस्ट, Picture Perception & Description Test (PP&DT).
  • स्टेज 2: साइकोलॉजी टेस्ट, ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर (GTO) टास्क्स और कॉन्फ्रेंस.

UPSC NDA Result 2025: सैलरी और भत्ते

NDA चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 56,100 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है. इसके बाद लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर बेसिक पे 56,100 प्रतिमाह होता है. साथ ही उन्हें मिलिट्री सर्विस पे, डियरनेस अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें- OPSC OCS Final Result 2025 Out: ओडिशा सिविल सर्विसेज रिजल्ट जारी, प्रियांशु Topper, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola