CSJMU Result OUT: सीएसजेएमयू का रिजल्ट जारी, यूजी और पीजी मार्कशीट करें डाउनलोड

Updated at : 11 Mar 2025 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
CSJMU Result OUT

CSJMU Result OUT

CSJMU Result OUT: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने हाल ही में BA, BSc, BCom, MA, MSc, MCom और अन्य कोर्सेज के परिणाम घोषित किए हैं. ये परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट csjmu.ac.in पर ऑनलाइन जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

CSJMU Result OUT: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने हाल ही में BA, BSc, BCom, MA, MSc, MCom और अन्य कोर्सेज के परिणाम घोषित किए हैं. ये परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट csjmu.ac.in पर ऑनलाइन जारी किए गए हैं. जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. कानपुर विश्वविद्यालय के परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.

CSJMU Result OUT डाउनलोड करने के चरण

छात्र छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने CSJMU परिणाम 2025 को ऑनलाइन देख सकते हैं. अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • चरण 1: सबसे पहले कैंडिडेट्स विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट – csjmu.ac.in पर जाएं
  • चरण 2: अब ‘@STUDENTS’ सेगमेंट देखें
  • चरण 3: ‘परिणाम’ चुनें और फिर ‘सभी परिणाम’ पर क्लिक करें
  • चरण 4: ‘एनईपी और सेमेस्टर परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करें
  • चरण 5: अब कैंडिडेट्स सभी आवश्यक जानकारी फिल करें और ‘परिणाम देखें’ पर क्लिक करें
  • चरण 6: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

CSJMU के बारे में

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) को पहले कानपुर विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था और यह कानपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित एक सरकारी विश्वविद्यालय है. यह विश्वविद्यालय की स्थापना 1966 में हुई थी और यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, कानून, इंजीनियरिंग और प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कोर्सेज दिए जाते हैं. यह विश्वविद्यालय अपनी उच्च शिक्षा, शोध और शानदार कैंपस जीवन के लिए प्रसिद्ध है. यहां कई कॉलेज और संस्थान जुड़े हुए हैं, और इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और उनके विकास में मदद करना है.

यह भी पढ़ें- NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 मार्च, यहां देखें डिटेल

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola