KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट अगस्त में होगा जारी, CBSE ने दी अपडेट

Updated:
विज्ञापन

स्कूल टीचर की सांकेतिक फोटो (Canva)

KVS NVS EMRS Tier 2 Result: सीबीएसई बोर्ड ने केवीएस, नवोदय विद्यालय और एलव्य स्कूलों में भर्ती के रिजल्ट को लेकर अपडेट दिया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, KVS, NVS और EMRS टियर-2 का रिजल्ट अगस्त महीने में ही जारी होगा.

विज्ञापन

KVS NVS EMRS Tier 2 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल्स (EMRS) की भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक जरूरी प्रेस नोट जारी किया है. लाखों कैंडिडेट्स जो इन तीनों संस्थानों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए टियर-2 परीक्षा दे चुके हैं, उनके लिए ये खबर बेहद अहम है.

दरअसल हाल ही में मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स चल रही थीं जिनमें टियर-2 रिजल्ट को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे. इन्हीं भ्रामक खबरों पर विराम लगाने के लिए CBSE की तरफ से CTET यूनिट ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया है, ताकि कैंडिडेट्स तक सही और पुख्ता जानकारी पहुंच सके.

किस स्टेज पर है रिजल्ट प्रोसेस?

CBSE बोर्ड ने साफ बताया है कि डिस्क्रिप्टिव आंसर बुक्स का फिजिकल इवैल्यूएशन अभी चल रहा है, हालांकि ये प्रोसेस अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है. यानी सारा काम लगभग फाइनल स्टेज के करीब है और सिर्फ औपचारिकताएं बाकी हैं. इसी वजह से रिजल्ट को अंतिम रूप देने में थोड़ा समय लग रहा है.

CBSE ने कैंडिडेट्स को राहत देते हुए बताया है कि टियर-2 का रिजल्ट अगस्त 2026 के मध्य से फेज वाइज तरीके से जारी किया जाएगा. यानी रिजल्ट एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग चरणों में घोषित होगा.

ये भी पढ़ें: 21 केंद्रीय विद्यालयों की 95 गाइड छात्राएं ले रही हैं प्रशिक्षण

CBSE Notice जारी

बोर्ड की ओर से जरूरी सलाह

बोर्ड ने कैंडिडेट्स से खास अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करें. सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिश जानकारी पर ही भरोसा करें. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनवेरिफाइड खबरों से बचें. रिजल्ट डेट को लेकर लगातार ctet.nic.in वेबसाइट चेक करते रहें. किसी भी कन्फ्यूजन की स्थिति में ऑफिशियल कॉन्टैक्ट नंबर +91-11-24050477 पर संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: KVS परिवार में जुड़े 3 नए मेंबर, इन 3 शहरों में खुले केंद्रीय विद्यालय


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola