चतरा की बेटी ने किया कमाल! CBSE 10वीं परीक्षा में हासिल किया 96.8%

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :17 Apr 2026 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board 10th Result 2026 Jharkhand Topper

दुर्गा रानी (फाइल फोटो)

CBSE Board 10th Result 2026: CBSE ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. नाजरेथ स्कूल चतरा की दुर्गा रानी यादव ने 96.8 प्रतिशत हासिल करके टॉप किया है. प्रभात खबर रिपोर्टर मोहम्मद तस्लीम की रिपोर्ट में देखें पहले 10 टॉपर के नाम.

विज्ञापन

CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. नाजरेथ स्कूल चतरा की दुर्गा रानी यादव ने 96.8 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया है. इसी के साथ दुर्गा रानी टॉपर बन गई हैं. वहीं झारखंड के अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन परफॉर्म किया है.

झारखंड के टॉप 10 छात्र-छात्राओं की लिस्ट

क्रमांकछात्र का नामस्कूलप्रतिशत
1दुर्गा रानी यादवनाजरेथ स्कूल96.8%
2नैतिक कुमारडीएवी चतरा96.2%
3माही कुमारीरामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर96%
3आशिक कुमारदयानंद पब्लिक स्कूल टंडवा96%
4आस्था कुमारीनाजरेथ स्कूल95.2%
5वर्षा रानीश्रीराम परमहंस सेंट्रल स्कूल सिमरिया95%
6आराध्या अदितिनाजरेथ स्कूल94.6%
7वैष्णवी राजकेंद्रीय विद्यालय सिमरिया94.4%
8रूहुल अमीनडीएवी चतरा94.2%
9शौर्य अभिजयनाजरेथ स्कूल94%
10संचित कुमारीजवाहर नवोदय विद्यालय चतरा93.8%

झारखंड से दुर्गा रानी ने किया टॉप

दुर्गा रानी, चतरा सदर प्रखंड के जलेद गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता धनेश्वर यादव पेशे से अध्यापक हैं. वहीं उनकी मां चिंता देवी हाउस वाइफ हैं. दुर्गा रानी यादव ने CBSE Board 10वीं परीक्षा में 96.8 प्रतिशत मार्क्स हासिल किया है. उन्होंने अपने परिवार के साथ साथ स्कूल और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है.

माता पिता को दिया सफलता का श्रेय

जिला टॉपर दुर्गा रानी ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जेईई की तैयारी कर रही हैं और आगे की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियरिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं.

CBSE Board 10th Result 2026: कैसे चेक करें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट?

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले पेज पर क्लिक करें.
  • अब एक नया टैब खुलेगा, जहां रिजल्ट का लिंक दिया होगा.
  • इस पर क्लिक करें अब एक नया टैब खुलेगा.
  • यहां आपको सभी मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी.
  • इसके बाद आप सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • रिजल्ट वाले पेज को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- CBSE Two Exam System: किन छात्रों को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola