बिहार में 70वीं परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, 20 दिन चलेगा डीवी राउंड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Dec 2025 12:33 PM
BPSC 70th DV Schedule (सांकेतिक फोटो AI Generated)
BPSC 70th DV Schedule Released: बिहार में 70वीं कंबाइंड परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी किया गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 70वीं कंबाइंड परीक्षा का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी हो गया है. बता दें कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 20 दिनों का समय मिला है.
BPSC 70th DV Schedule Released: बिहार में 70वीं कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC की ओर से 70वीं कंबाइंड परीक्षा का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा का मेन्स एग्जाम पास किया है, उनके लिए अब अगला और बेहद अहम चरण शुरू हो गया है. आयोग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 20 दिनों का समय तय किया है, ताकि सभी योग्य उम्मीदवार आराम से अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 नवंबर 2024 तक का समय मिला था. इस परीक्षा के लिए मेन्स एग्जाम का रिजल्ट 16 दिसंबर को जारी किया गया था. इसके लिए डीवी शेड्यूल जारी हो गया है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है.
BPSC 70th DV Schedule Released: ऐसे चेक करें शेड्यूल
- BPSC 70वीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर BPSC 70th DV Schedule से जुड़ा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी पूरी तारीखें और निर्देश दिए होंगे.
- उम्मीदवार इस शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
BPSC 70th DV Schedule Check Here
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्यों है जरूरी
BPSC 70वीं परीक्षा का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है. इसलिए उम्मीदवार किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें. सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें. समय पर DV पूरा करने से आगे की चयन प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. जिन उम्मीदवारों ने आरक्षण का लाभ लिया है, उन्हें संबंधित कैटेगरी का प्रमाण पत्र भी देना होगा.
यह भी पढ़ें: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती के लिए करें आवेदन, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










